भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार (9 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना 32वां शतक जड़कर आलोचकों को चुप करा दिया। उन्होंने कटक अपनी क्लास दिखाई। भारतीय कप्तान ने शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की और बेहतरीन टाइमिंग और शानदार स्ट्रोक्स के साथ पारी को संभाला। उनकी पारी में धैर्य और आक्रामकता का मिश्रण था। उन्होंने अंग्रेज गेंदबाजों को मैदान के हर कोने में शॉट लगाया।
रोहित ने छक्के से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 76 गेंदों में सात छक्कों और नौ चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा की इस पारी के लिए भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। खराब फॉर्म से गुजरने का दर्द सूर्यकुमार यादव से बेहतर कौम समझ सकता है। वह खुद इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला। इसके बाद हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चले।
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के लिए एक भावुक पोस्ट में लिखा, “अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं। भगवान धन्य हैं।” सूर्यकुमार यादव के अलावा भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “और वह धमाकेदार वापसी कर चुके हैं! हिटमैन को ज्यादा देर तक शांत नहीं रखा जा सकता। यह एक धमाकेदार पारी है। बल्ले से बात हुई।”
And he’s back with a bang! Cannot keep the hitman quiet for long ? cracker of an innings with the bat doing all the talking ? @ImRo45 #INDvsENGODI #IndVSEng
रोहित शर्मा ने अक्टूबर 2023 के बाद से इस फॉर्मेट में अपना पहला शतक लगाया। रोहित ने कटक के बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। पिछले साल मार्च के बाद से रोहित का किसी भी फॉर्मेट में यह पहला शतक था, यानी 338 दिन बाद उन्होंने शतक जड़ा। उनका आखिरी वनडे शतक 11 अक्टूबर 2023 487 दिन पहले विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था। रविवार को रोहित ने 76 गेंदों पर शतक जड़ा। पूरी खबर पढ़ें।