इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय बाद लय में दिखे। उन्होंने पावरप्ले में 3 छक्के और 1 चौके लगाए। 18 गेंद पर 29 रन ठोक दिए हैं। उन्होंने शुभमन गिल के साथ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इस बीच भारत की पारी में 7वें ओवर की पहली गेंद बाद मैच रोकना पड़ा। कटक में फ्लडलाइट्स में खराबी आने के कारण मैच रुक गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी देर तक मैदान पर इंतजार किया। फिर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

भारत ने 6 ओवर के बाद बगैर विकेट के 47 रन बनाए थे। इसके बाद कटक के बाराबती स्टेडियम में एक फ्लडलाइट बुझ गई। पहले टिमटिमाई फिर बुझ गई। इसे ठीक करने की कोशिश की गई। ठीक होने के बाद 7वें ओवर में साकिब महमूद की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने सिंगल लिया। इसके बाद फिर से लाइट बंद होने के कारण मैच रुका।

मैच रुकने से खिलाड़ी काफी निराश दिखे। रोहित अपना सिर हिलाते दिखे। स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जला दीं। इस बीच फ्लडलाइट्स फिर से चालू हुईं, लेकिन थोड़ी देर बाद ही पूरा टावर बंद हो गया है। रोहित अंपायर्स से बात करते दिखे। इसके बाद खिलाड़ियों के मैदान से बाहर जाना पड़ा।

भारत ने मैच रुकने तक 6.1 ओवर में बगैर विकेट के 48 रन बना लिए थे। इंग्लैंड से मिले 305 रन के टारगेट के जवाब में 257 रन और चाहिए। रोहित शर्मा 29 और शुभमन गिल 17 रन बनाकर क्रीज पर थे। साकिब महमूद 3.1 ओवर में 22 रन देकर गेंदबाजी कर रहे थे। कटक के बाराबती स्टेडियम में 6 साल बाद वनडे मैच खेल गया। 2022 के बाद पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच हुआ।