India vs England 2025 2nd ODI: भारत के खिलाफ कटक में रविवार (9 फरवरी) को दूसरे वनडे में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 72 गेंद पर 69 रन की पारी खेली। ऐसा लग रहा था कि वह पारी खेलेंगे, लेकिन रविंद्र जडेजा ने उन्हें एक बार फिर आउट कर दिया। टेस्ट क्रिकेट में शतक पर शतक ठोकने वाले जो रूट को वनडे में साढ़े 5 साल से शतक का इंतजार है।

जून 2019 के बाद से वह शतक ही नहीं लगा पाए हैं। हालांकि, भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़कर रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए। जो रूट ने वनडे क्रिकेट में 6592 रन 47.76 के औसत से बनाए हैं। इसमें 16 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं।

जो रूट 16वां वनडे शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 जून 2029 को लगाया था। 2019 में उन्होंने 22 वनडे खेले थे। 2020 में 6 वनडे खेले थे। 2021 में 3, 2022 में 6 और 2023 में 13 वनडे मैच खेले थे। 2024 में वह वनडे नहीं खेले। 2025 में वो अबतक 2 वनडे खेल चुके हैं। 2022 से अबतक वह 30 वनडे खेल चुके हैं। 2019 में शतक के बाद वह 7 वनडे मैच खेले थे। वनडे में रूट को शतक लगाए 37 मैच हो गए हैं।

जो रूट भले ही शतक न लगा पाए हों, लेकिन वह वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ा। इयान बेल तीसरे और जोस बटलर चौथे और केविन पीटरसन पांचवें नंबर पर है। इन सभी ने 30 से ज्यादा बाद 50+ का स्कोर किया है।

56 जो रूट55 इयोन मोर्गन39 इयान बेल38 जोस बटलर34 केविन पीटरसन

36: रिकी पोंटिंग35: महेला जयवर्द्धने34: कुमार संगकारा29: शिवनारायण चंद्रपॉल28: जो रूट28: स्टीव स्मिथ28: मैथ्यू हेडन28: जावेद मियांदाद

कटक में जो रूट अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह शतक ठोक देंगे, लेकिन रविंद्र जडेजा ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रूट 43 वें ओवर में आउट हुए। जो रूट ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ 11 पारी में 147 गेंद पर 126 रन बनाए हैं। वह 5 बार आउट हुए हैं। 25.20 का औसत और 85.71 का स्ट्राइक रेट है। इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत और न्यूजीलैंड को मजबूत टीम बताया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया को हल्के में न लेने की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें।