सर्दी कम होती जा रही है और मौसम में दिनों दिन बदलाव हो रहा है। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। कुछ लोग खांस-खांस कर परेशान हैं तो कुछ सर्दी-जुकाम से तंग है। बदलते मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो रही है और बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसमी बदलाव के दौरान वातावरण में नमी, ठंडक और एलर्जी के कण जैसे धूल और पराग कण की मात्रा बदलती रहती है, जिससे श्वसन तंत्र प्रभावित होता है। बदलते मौसम में ठंड या वायरस के कारण गले और फेफड़ों में सूजन हो जाती है, जिससे बलगम बनता है। बलगम के ज़्यादा बनने और उसके गले में जमा होने से खांसी हो सकती है। 

फेफड़ों में संक्रमण या सूजन के कारण लगातार बलगम वाली खांसी हो सकती है। ठंडी हवा या नमी की कमी से गले में जलन और सूखी खांसी हो सकती है। बदलते मौसम में अगर आप गले के कफ और बलगम का इलाज करना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाएं। कुछ आयुर्वेदिक टिप्स इस परेशानी से उबरने में आपकी मदद कर सकते हैं।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया अगर आप खांस-खांस कर परेशान हैं और गले में बलगम भी जम रहा है तो आप रोजाना किचन में मौजूद कुछ मसालों का सेवन करें। कुछ मसाले ऐसे हैं जो आसानी से इम्यूनिटी को मजबूत करेंगे,खांसी का इलाज करेंगे और कफ को दूर करें। आइए जानते है कि आयुर्वेदिक नुस्खे कैसे गले की खांसी और बलगम का इलाज करते हैं।

अगर आप खांसी से परेशान हैं और उसके साथ बलगम भी आ रहा है तो आप गीली अदरक लें और उसका एक चम्मच रस निकाल लें। इस रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और दोनों चीजों को मिक्स करके उसका सेवन करें। इस रस का सेवन आप गर्म पानी के साथ भी कर सकते हैं। सुबह-शाम इस देसी नुस्खे को अपना लें गले की खांसी और कफ से निजात मिलेगी।

आप सर्दी-खांसी और बलगम का इलाज करना चाहते हैं तो किचन में मौजूद थोड़ी सी सौंठ को कूट लें और उसका पाउडर बना लें। 3-4 काली मिर्च भी पीस लें और उसका पाउडर बना लें। इन दोनों चीजों के पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं और उसका सेवन सुबह-शाम करें। ये मसाले और शहद खांसी का रामबाण इलाज है। आप सौंठ और काली मिर्च को पानी में उबालकर उसका सेवन करते हैं तो आपको फायदा होगा।

कफ का इलाज करना चाहते हैं तो आप ठंडे पानी से परहेज करें। ठंडे पानी की जगह गर्म और गुनगुने पानी का सेवन करें।

कफ रोगों को दूर करने के लिए आप डाइट में दही से परहेज करें। खट्टी दही आपका कफ बढ़ा सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक खट्टी चीजों का सेवन करने से कफ रोग बढ़ते हैं। आप सर्दी जुकाम के दौरान खट्टी चीजों से परहेज करेंगे तो आपकी रिकवरी जल्दी होगी।

सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।