Side Effects Of Ghee: भारत में खाने की कल्पना घी के बिना नहीं की जा सकती। घी का सेवन पकवान के साथ-साथ कई प्रकार की मिठाइयों को बनाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही घी कई बीमारियों में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। हेल्दी और फिट शरीर के लिए खानपान बहुत जरूरी है, जिसमें घी बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों को घी से दूरी बनानी चाहिए। कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में घी का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है और इससे बीमारी और गंभीर हो सकती है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. रेखा राधमोनी ने घी के फायदे और नुकसान बताए हैं।

घी का सेवन पाचन से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत असरदार हो सकता है। घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-के, प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को घी के सेवन से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में घी का ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। जिसके चलते पेट में दर्द, सूजन और एसिडिटी आदि की समस्या हो सकती है। कमजोर पाचन वाले लोगों का घी से दूर बनानी चाहिए या फिर सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान लोगों को ज्यादा घी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्या का जोखिम अधिक हो जाता है। ऐसे में घी का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।

फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस या लिवर संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को घी के सेवन से दूरी बनानी चाहिए। घी में हाई मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है, जो लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है।

आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।