Ghee Side Effects: हेल्दी और फिट शरीर के लिए खानपान बहुत जरूरी है, जिसमें घी बहुत फायदेमंद हो सकता है। घी का सेवन पकवान के साथ-साथ कई प्रकार की मिठाइयों को बनाने के लिए किया जाता है। घी स्वास्थ्य के साथ-साथ कई बीमारियों का इलाज भी करता है। घी में हेल्दी फैट, विटामिन ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को घी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर बीमारियां गंभीर होने के साथ अन्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यानंदम श्री ने बताया कि किन बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए घी जहर का काम कर सकता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यानंदम श्री ने बताया कि कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में घी का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे बीमारी और गंभीर हो सकती है। चलिए जानते हैं कि घी का सेवन किन बीमारियों में जहर की तरह असर करता है। घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-के, प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हाई फैट वाला खाना संवेदनशील पाचन वाले लोगों में पाचन से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर है उन्हें घी के सेवन से दूर बनानी चाहिए। घी का सेवन करने से परेशानियां और बढ़ सकती हैं। उन्हें ब्लोटिंग, मतली और अपच जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह गॉलब्लेडर की समस्याओं, पुरानी पाचन समस्याओं, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां बढ़ा सकता है।

घी में हाई मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है, जो लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। जिन लोगों को लिवर की समस्या है उन्हें घी का सेवन नहीं करना चाहिए। न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज्म जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हाई सैचुरेटेड फैट का सेवन लिवर पर खराब प्रभाव डाल सकता है और इसके चलते कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

द जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, वसा के सेवन से दिल के रोगों का खतरा काफी बढ़ सकता है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है उन्हें घी, मक्खन और तेल से परहेज करना चाहिए।

जिन लोगों को दूध से एलर्जी है उन्हें दूध के सेवन से परहेज करना चाहिए। घी और दूध दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट हैं। ऐसे में घी से बनी चीजों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। घी का सेवन करने से त्वचा में दाने, पित्ती, उल्टी, पेट में गैस, ऐंठन, सूजन और दस्त आदि के लक्षण नजर आ सकते हैं।

हालांकि, घी का सेवन पाचन से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-के, प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।