हमारे शरीर में आयरन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो हमारी बॉडी में कई जरूरी कामों में मदद करता है। आयरन का सबसे अहम काम ब्लड में ऑक्सीजन का परिवाहन करना है। आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण, एनर्जी लेवल को बनाए रखने और पूरी हेल्थ के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही आयरन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में बहुत ही योगदान देता है। आयरन की कमी से थकान, एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि एनीमिया की वजह से शरीर में आयरन की कमी होने लगती है और ऐसा तब होता है जब खून में हीमोग्लोबिन लेवल सामान्य से भी नीचे चला जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने शरीर में आयरन की कमी को दूर करने लिए कुछ उपाय बताए हैं।
शरीर में आयरन की कमी होने पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। जिसमें थकान और कमजोरी महसूस होना, शरीर में पीलापन नजर आना, चक्कर आना, सांस फूलना, सिर दर्द और हाथ-पैरों का ठंडा रहना आदि लक्षण दिखाई देते है। अगर, आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत समझ जाएं की शरीर में आयरन की कमी दूर हो गई है।
महिलाओं और पुरुषों की आयरन की जरूरत अलग-अलग होती है। पुरुषों को रोजाना लगभग 8 मिलीग्राम आयरन की आवश्यक होती है। वहीं, महिलाओं को रोजाना लगभग 18 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए लगभग 27 मिलीग्राम आयरन की रोजाना जरूरत होती है।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि गाजर से मासिक धर्म की समस्या दूर हो जाती है और हार्मोन्स की गड़बड़ी में भी लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि रक्त पित्त, अर्श और ग्रहणी के लिए गाजर बहुत ही लाभदायक है। पाइल्स के रोगियों के लिए भी गाजर की सब्जी बहुत ही गुणकारी है और जिन लोगों को कोलाईटिश या एमवाईसिश जैसी बीमारिया हैं। उनके लिए गाजर की सब्जी अत्यंत लाभकारी है। ऐसी स्थिति में लोगों को गाजर का सेवन अधिक करना चाहिए।
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए गाजर का सेवन बहुत लाभकारी होता है। जिनको रक्त की कमी है, एनिमिक या पाचन क्रिया ठीक नहीं है। उन्हें गाजर के ताजे रस का नियमित प्रयोग करना चाहिए। इससे खून में वृद्धि होती है। गाजर का सेवन करने से एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है। गाजर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं।
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो गाजर का प्रयोग बहुत ही लाभकारी होता है। जूस या सब्जी के रूप में गाजर का नियमित सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। बच्चों और बड़ों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में गाजर का सेवन करना। इससे पाचन तंत्र भी अच्छा बना रहता है।
25 से 30 की उम्र तक हर महिला को डाइट में ये 3 विटामिन का सेवन करना चाहिए ताकि उनका स्टेमिना बूस्ट हो और हड्डिया भी रहें स्ट्रांग। आप इन विटामिन के बारे में जानना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।