गुजरात में रमजान के दौरान स्कूलों का टाइम टेबल बदलने पर विवाद खड़ा हो गया है। गुजरात के वडोदरा में रमजान के महीने को लेकर एक कथित आदेश पर हंगामा हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) का कहना है कि वडोदरा प्राइमरी एजुकेशन कमिटी की ओर से मुस्लिम बच्चों के लिए रमजान में अलग टाइमिंग की घोषणा की गई है।

वीएचपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए इस आदेश को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो हिंदू छात्रों को भी इसी तरह की राहत श्रावण और नवरात्रि में दी जाए। VHP ने वडोदरा महानगर पालिका को अपना फैसला रद्द करने के लिए कहा है।

वीएचपी का कहना है कि यह कदम हिंदू छात्रों के लिए भेदभावपूर्ण हो सकता है और इससे समाज में नफरत बढ़ सकती है। वीएचपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि वह इस मामले पर पुनः विचार करें और सभी छात्रों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करें।

गुजरात वीएचपी के प्रवक्ता हितेंद्र राजपूत ने फेसबुक पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई की सरकार यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने की तैयारी कर रही है दूसरी तरफ वडोदरा एजुकेशन कमिटी ने एजुकेशन डिपार्टमेंट में धर्म आधारित तुष्टिकरण को बढ़ाने वाला सर्कुलर जारी किया है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि तुष्टिकरण का विरोध इसकी ताकत का केंद्र है।’

@kuberdindor कृपया इस परिपत्र की सत्यता की जाँच करवाए और तत्काल रद्द करवाए। जिम्मेदारो के सामने कार्यवाही भी जरूरी है। याद रहे, तृष्टीकरण का विरोध ही भाजपा के मजबूत जनाधार का कारण है। यह #गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। @CMOGuj @Bhupendrapbjp pic.twitter.com/aCLJ3PH5OH

विहिप गुजरात ने अपने एक्स अकाउंट से शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर को टैग करके लिखा है कि कृपया इस परिपत्र की सत्यता की जांच करवाएं और तत्काल रद्द करवाएं। जिम्मेदारों के सामने कार्यवाही भी जरूरी है। याद रहे, तृष्टीकरण का विरोध ही बीजेपी के मजबूत जनाधार का कारण है। यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। विहिप ने एक अन्य एक्स पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को उल्लेखन करती हुई फोटो के साथ लिखा है कि लगता है अधिकारी, मंत्री सरकार के इरादों से अवगत नहीं है और वडोदरा नगर निगम तो गुजरात सरकार के निर्णय से बिल्कुल स्वतंत्र है।

वहीं, नगर प्राथमिक शिक्षण समिति की शासनाधिकारी श्वेताबेन पारगी का कहना है कि रमजान महीने को लेकर इस तरह का आदेश सालों से जारी होता आया है। शिक्षण समिति निर्णय बदल सकती है। पढ़ें- देशभर के मौसम का हाल

वडोदरा नगर निगम के अधीन आने वाली नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के आदेश स्कूलों का समय बदला गया है। सुबह संचालित होने वाली स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक है। इसमें 9:30 से 10 बजे तक ब्रेक रहेगा। दोपहर के बाद के स्कूलों का समय 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इसमें दो बजे से 2:30 विश्राम रखा गया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का समय दोपहर समय 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इसमें दो बजे से 2:30 विश्राम रखा गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन स्कूलों में मुस्लिम बच्चों की संख्या अधिक है। वहां पर इसे लागू किया जाएगा। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स