Ram Mandir News: पिछले साल राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, और उसके बाद जब से मंदिर आम भक्तों के लिए दर्शन के लिए खोला गया है, तब से अयोध्या के लिए देश विदेश से श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और अब मंदिर में दर्शन की टाइमिंग में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट ज्यादा समय के लिए खुले रहेंगे।
दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है और अब मंदिर सुबह सात बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खुलेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आज की बड़ी खबरें…
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मीडिया प्रभाग के अनुसार राम मंदिर में दर्शन की नई समय सारणी में संशोधित आरती का समय भी शामिल है और यह सोमवार से ही लागू हो गया। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।
कौन हैं अंजुम बाराबंकवी जिनकी पीएम मोदी ने की तारीफ? राम मंदिर से क्या है कनेक्शन
इसके राजभोग आरती के लिए मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा। दर्शन का समय दोपहर एक बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। ट्रस्ट ने बताया कि भक्तों को रात 9:45 बजे तक दर्शन करने की अनुमति होगी और रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर अगली सुबह तक के लिए बंद हो जाएगा।
अयोध्या में लगा श्रद्धालुओं के जूता-चप्पलों का ढेर, प्रशासन के इस नियम से लोग नंगे पांव ही लौटने को मजबूर
गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया था कि कि राम मंदिर परिसर में 20 एकड़ जमीन पर उद्यान बनाया जाएगा। उन्होंने बताया था कि मंदिर के भूतल, प्रथम और द्वितीय तल के अंदर मूर्तियां उकेरे जाने का काम चल रहा है जो मार्च तक पूरा होगा।
उन्होंने बताया था कि मार्च तक ही प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिष्ठा, सेकेंड फ्लोर के गर्भगृह में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रामायण का संग्रह सुनिश्चित किया जाएगा। राम मंदिर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।