पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में शुक्रवार (21 मार्च) को मार्क चैपमैन की धुआंधार पारी के बाद शानदार वापसी की। चैपमैन 94 रन बनाकर आउट हुए। तब न्यूजीलैंड का स्कोर 12.5 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन था। ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम 210 से ज्यादा का स्कोर बनाएगी, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की। कीवी टीम आखिरी 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 54 रन ही बना पाई।
न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवर में 204 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए, लेकिन अबरार अहमद हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने 15वें ओवर की 5वीं और छठी गेंद पर विकेट लिए। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। ऐसे में वह अगले मैच में हैट्रिक पर होंगे।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 23 मार्च को खेला जाएगा। अबरार ने 15वें ओवर की 5 वीं गेंद पर मिचेल हे को बोल्ड किया। उन्होंने 8 गेंद पर 9 रन बनाए। अगली गेंद पर उन्होंने काइल जेमीसन को आउट किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 7 विकेट पर 164 रन हो गया।
न्यूजीलैंड ने 19 ओवर के बाद 9 विकेट खो दिए थे। आखिरी ओवर में नंबर 10 के जैकब डफी और 11 के बल्लेबाज बेन सीयर्स क्रीज पर थे। इसके बाद भी सलमान आगा ने अब्बास अफरीदी से गेंद कराई। अबरार अहमद को हैट्रिक लेनी की कोशिश करने का मौका नहीं मिला। अबरार ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान ही रोजा खोला। पूरी खबर पढ़ें।