IPL 2025 LSG Analysis Playing 11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स 7वें नंबर पर रही थी। उसने सीजन की शुरुआत पहले 4 में से 3 मैच जीतकर की थी। इसके बाद वह लगातार 2 से ज्यादा मैच नहीं जीत पाई। 4 टीमों के 14-14 अंक थे। लखनऊ का रन रेट (-0.667) भी सबसे खराब रहा। ऐसे में वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। आईपीएल 2022 और 2023 में वह प्लेऑफ में पहुंची थी।
मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया। 27 करोड़ रुपये में ऋषभ पंत को खरीदा और कप्तान बनाया। आईपीएल 2025 में लखनऊ का पहला मैच पंत की पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ विशाखापत्तनम में होगा। मिडिल ऑर्डर में एडेन मार्करम और शाहबाज अहमद मध्यक्रम में निकोलस पूरन और आयुष बदोनी जैसे विकल्प हैं।
लखनऊ के पास डेविड मिलर और अब्दुल समद जैसे मैच फिनिशर हैं। एलएसजी के पास मैथ्यू ब्रीट्जके भी हैं, जिन्होंने वनडे डेब्यू पर साउथ अफ्रीका के लिए 150 रन ठोके थे। मिचेल मार्श को आईपीएल 2025 में केवल बल्लेबाज के रूप में खेलने की मंजूरी मिली है। वह ओपनिंग कर सकते हैं, लेकिन इससे एलएसजी को एक ऑलराउंडर या अतिरिक्त गेंदबाज की कमी खल सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी आक्रमण भारतीय खिलाड़ियों पर निर्भर है। मयंक यादव, मोहसिन खान को रिटेन किया गया था। इसके आलावा आवेश खान और आकाश दीप तेज गेंदबाज के तौर पर विकल्प हैं। चारों खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं।
प्रिंस यादव (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज), आकाश सिंह और राजवर्धन हंगरगेकर को मौका मिल सकता है। टीम के पास रवि बिश्नोई के तौर पर बेहतरीन स्पिनर हैं। उन्हें रिटेन किया गया था। लखनऊ के पास केवल 6 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें से एक वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ हैं। वह खेलते दिख सकते हैं।
अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ।
आकाश सिंह और प्रिंस यादव।