अमेरिका के पेंटागन सिटी मॉल में शनिवार को कई बार झगड़े हुए। इसकी वजह से शॉपिंग मॉल को ही क्लोज करना पड़ा। इस बात की जानकारी आर्लिंगटन काउंटी पुलिस विभाग ने दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पेंटागन मॉल में सुबह 11 बजे एस हेस स्ट्रीट पर लड़ाई की कई रिपोर्ट मिली थीं। पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना से जुड़े तीन किशोरों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि झगड़े में एक पुलिस अधिकाीर को मामूली चोटें आईं और एक गार्ड घायल हो गया। हिरासत में लिए गए किशोरों में से एक आर्लिंगटन के पेंटागन मॉल में हुई मारपीट की घटना में घायल हो गया। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का हवाला दिया गया है। इसमें पेंटागन मॉल के फूड कोर्ट में और उसके आसपास भारी हलचल देखी जा सकती है, जबकि पुलिस अधिकारी बेकाबू भीड़ से जूझ रहे हैं।

आर्लिंगटन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘पुलिस ने इलाके में कई झगड़ों की रिपोर्ट के लिए एस. हेस स्ट्रीट के 1100 ब्लॉक पर कार्रवाई की। ACPD के निर्देश पर मॉल को अब बंद कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। उस इलाके में जाने से बचें।’ पुलिस ने पेंटागन सिटी मॉल को शाम करीब 7:30 बजे बंद करने का आदेश दिया, जबकि इसका रोजाना बंद होने का समय रात 9 बजे है। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए ज्यादा पुलिस फोर्स और इमरजेंसी सेवाओं को बुलाना पड़ा।

आखिर क्यों मस्क के खिलाफ अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन?

पेंटागन सिटी को पिछले साल सितंबर में भी बंद कर दिया गया था। उस वक्त भी किशोरों के एक ग्रुप ने यहां पर जमकर तोड़फोड़ की थी और लूटपाट की थी। उस मामले में, ऑर्लिंग्टन काउंटी पुलिस ने अंदर गोली चलने की रिपोर्ट पर कार्रवाई की थी, लेकिन शुरुआती जांच से पता चला कि कोई गोली नहीं चली थी। तालाबंदी लगभग एक घंटे तक चली थी, उसके बाद कस्टमर आखिरकार मॉल से बाहर निकल पाए। तालिबान की कैद से रिहा हुई अमेरिकी महिला