खराब खानपान, व्यायाम की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते पेट की चर्बी बढ़ना बहुत ही आम बात हो गई है। एक बार पेट की चर्बी बढ़ने लगती है तो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पेट की चर्बी कम करना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना, खानपान में सुधार करना और शारीरिक गतिविधि बढ़ाना शामिल है। इसके साथ ही अपने की शुरुआत इन तीन तरह की चाय से करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, डॉक्टर शिखा सिंह ने बताया कि मोटापा कम करने के लिए कौन सी चाय फायदेमंद होती है।

डॉक्टर शिखा सिंह के मुताबिक, हर्बल चाय हेल्थ के लिए अच्छी होती है। हालांकि, रात में हर्बल चाय पीने से न केवल मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। कई हर्बल चाय पेट की सूजन को कम कर सकती हैं। वे शरीर के अंदर जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करती हैं। इसके अलावा वजन घटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हर्बल चाय विभिन्न प्रकार के पौधों, जड़ी-बूटियों और मसालों से बनाई जाती है। उनके एंटीऑक्सीडेंट, सूजनरोधी और पाचन गुण शरीर में वसा जलने की प्रक्रिया को सक्रिय करते हैं। रात में हर्बल चाय पीने से शरीर को आराम मिलता है। नींद में सुधार होता है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, इन्हें सही तरीके से पीना महत्वपूर्ण है।

ग्रीन टी में पाया जाने वाला पदार्थ कैटेचिन चयापचय को बढ़ाने और वसा जलने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है। यह चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है। एक कप ग्रीन टी बनाएं और उसमें नींबू का रस या शहद मिलाएं। इस ग्रीन टी को रात के खाने के आधे या एक घंटे बाद पीना चाहिए।

पुदीने की चाय शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। यह चाय चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। यह पेट के पास की चर्बी को पिघला देता है। पुदीने की चाय पीने से आपको पेट में भारीपन या सूजन महसूस नहीं होगी। ताजे पुदीने के पत्ते उबालें और चाय बनाएं। सोने से पहले पिएं।

कैमोमाइल चाय शरीर को आराम देती है। पर्याप्त नींद शरीर के चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखती है। यह वजन घटाने में मदद करता है। कैमोमाइल चाय पीने से शरीर में तनाव कम होता है। यह हर्बल चाय वसा जलने की प्रक्रिया को सक्रिय करती है। एक कप पानी में कैमोमाइल फूल डालें और पानी को उबाल लें। सोने से 30-40 मिनट पहले इस हर्बल चाय को पिएं।

इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।