22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 6-7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। भारत ने आज देर रात पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके भी शामिल हैं। वहीं, देशभर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई सवाल हैं। भारतीय सेना ने एक प्रेस ब्रीफिंग में इससे जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए। आइये जानते हैं ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सबकुछ।

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश- ए- मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। भारत ने आज देर रात पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘आपरेशन सिंदूर’ चलाया। भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन नौ ठिकानों पर हमला किया गया, उनमें से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे।

पहलगाम में आतंकवादियों ने चुन चुन कर पुरुषों को मारा था यानी माताओं और बहनों के सिंदूर उजड़े थे इसलिए भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया। इस ऑपरेशन का नाम पीएम मोदी ने खुद दिया था। पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हमारी कई महिलाओं को विधवा किया और पुरुषों को मारकर सिंधूर हटाया है। हमें इसका जवाब देते हुए बड़ी कार्रवाई करनी है।पीएम ने इसी कारण इस सैन्य ऑपरेशन का नाम ‘मिशन सिंदूर’ रखा था।

पढ़ें-  क्या है HAMMER बम जिसका इस्तेमाल कर भारत ने Pakistan में आतंकी अड्डों को उड़ाया?

ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना के तीनों बलों यानि भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना द्वारा अंजाम दिया गया। पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर 6-7 मई की दरमियानी रात 1.00 से 1.30 बजे के बीच हवाई हमले हुए।

भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके भी शामिल हैं। भारतीय सेना ने कहा कि जिन नौ ठिकानों पर हवाई हमले किए गए, उनमें से चार पाकिस्तान में और पांच PoK में हैं। सेना ने बताया कि Pakistan और PoK में मरकज़ सुभान अल्लाह- बहावलपुर, मरकज़ तैयबा- मुरीदके, सरजाल/तेहरा कलां, महमूना जोया फैसेलिटी- सियालकोट, मरकज़ अहले हदीस बरनाला- भिम्बर, मरकज़ अब्बास- कोटली, मस्कर राहील शाहिद- कोटली, मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम और मरकज़ सैयदना बिलाल हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने Operation Sindoor पर कहा, “भारत सरकार ने जो कदम उठाया है, वो बिल्कुल सही है। उनके 9 ठिकानों पर कड़ा प्रहार किया गया है, यह सदैव उनके जहन में गूंजता रहेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसका एकदम सटीक नाम रखा गया है।” वहीं लेफ्टिनेंट की मां ने कहा, “ये बहुत ही अच्छी बात है कि जो पीएम मोदी ने बदला लिया है मैं उनके साथ हूं, जनता और हमारा पूरा परिवार उनके साथ है। सेना के जवानों को मैं संदेश देना चाहती हूं कि वो आगे बढ़ते रहें और ऐसे ही बदला लेते रहें कि ऐसी घटना दोबारा न घटे।”

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने जवाबी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं।” उन्होंने कहा, “मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यह मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति जहां भी होंगे, आज उन्हें शांति मिलेगी।” पढ़ें-  जवान आगे बढ़ते रहें और ऐसे ही बदला लेते रहें- लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता