आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शरीर को अपनी चपेट में ले रही है, जिसमें मोटापा और पाचन से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हो गई है। वजन कम करने के लिए लोग जिस से लेकर तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं पड़ता है। हालांकि, मोटापा या चर्बी और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए हमारे घर की रसोई में ही कई उपाय छिपे हुए हैं। बस इनका सही और बेहतर इस्तेमाल जानने की आवश्यकता है। अगर, आप भी मोटापा और पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान हैं और नेचुरल तरीके से इसे ठीक करना चाहते हैं, तो सौंफ का सेवन बहुत असरदार हो सकता है। मणिपाल अस्पताल, बेंगलुरु की मुख्य पोषण विशेषज्ञ, वाणी कृष्णा ने सौंफ के फायदे बताए हैं।

पोषण विशेषज्ञ, वाणी कृष्णा ने बताया कि सौंफ सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है, बल्कि यह एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि भी है। अगर रोजाना सही तरीके से सौंफ का सेवन किया जाए, तो यह आंतों की सफाई से लेकर वजन कम करने तक में बेहद फायदेमंद हो सकती है।

सौंफ में डिटॉक्सिफाइंग गुण से भरपूर होती है। इसके अलावा सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। सौंफ आंतों के लिए फायदेमंद होती है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है, गैस और ब्लोटिंग को कम करती है, जिससे आंतें साफ होती हैं।

नियमित रूप से सुबह के समय सौंफ का पानी पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह पाचन को काफी बेहतर करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में जमे विषैले तत्वों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

रात के खाने के बाद सौंफ चबाने से पेट की समस्याओं जैसे पेट फूलना, गैस और अपच से राहत मिलती है। सौंफ में कैलोरी बहुत कम और फाइबर बहुत अधिक होता है। यह वजन घटाने में भी मदद करती है। सौंफ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। सौंफ में फाइबर, पोटैशियम आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत भी अच्छी बनती है।

एविडेंस-बेस्ड कॉम्प्लिमेंट्री एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, खाने के बाद सौंफ खाने से पेट दर्द और अपच आदि की समस्या कम हो सकती है। इस रिसर्च में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. एसके सिंह ने भी भाग लिया था। उन्होंने दावा कि सौंफ में मौजूद पाचक रस भोजन को अच्छे से पचाने में मदद करते हैं। एनसीबीआई (NCBI) की रिसर्च के मुताबिक, सौंफ में एंटी-अल्सर और एंटी-एसिडिटी गुण होते हैं, जो पेट की जलन को कम करते हैं। डाइजेस्टिव एक्सपर्ट्स के अनुसार, सौंफ खाने से गैस्ट्रिक एंजाइम्स का उत्पादन बढ़ता है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है।

सौंफ न केवल पाचन के लिए, बल्कि एक प्राकृतिक फ्रेशनर है जो मुंह को मीठा, ताजा और साफ महसूस कराती है। सौंफ के नियमित सेवन से दांतों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद खराब बैक्टीरिया को मार देते हैं।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।