कोविड-19 इतना ज्यादा पावरफुल वायरस है कि पिछले पांच सालों से अभी तक जिंदा है। ये वायरस पिछले 5 सालों में कई बार अपना रूप बदल चुका है। भारत के कुछ राज्यों में COVID-19 का  JN.1 वेरिएंट परेशान कर रहा है। इस वायरस का जन्म ओमिक्रॉन के BA.2.86 सब वेरिएंट से हुआ है। ओमिक्रॉन के इस वेरिएंट के ज्यादातर मामले केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा और दिल्ली में देखे जा रहे हैं। JN.1 ओमिक्रॉन BA.2.86 से उत्पन्न हुआ है जिसमें लगभग 30 म्यूटेशन हैं। ये वायरस इतना ज्यादा अपना रूप बदल लेता है कि हमारी इम्यूनिटी को भी धोखा दे देता है।

ये वायरस इम्यून सिस्टम से बचने और तेजी से फैलने में सक्षम हैं। बॉडी में इस वायरस के पहुंचने पर कुछ लक्षण दिखते हैं जैसे सूखी खांसी होना, बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और डायरिया जैसे लक्षण दिखते हैं। हालांकि अभी तक मरीजों में इस वेरिएंट के हल्के लक्षण ही दिख रहे हैं और रिकवरी भी जल्दी ही हो रही है।

इम्यूनिटी को चकमा देने वाले इस वायरस को अगर आप चकमा देना चाहते हैं तो अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें। गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल स्वरूप नगर कानपुर में डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आपको कुछ विटामिन की जरूरत होती है। अगर आपकी इम्यूनिटी अच्छी होगी तो आप बार-बार बीमार नहीं पड़ेंगे। इम्यूनिटी मजबूत होगी तो आपको सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार नहीं होगा। स्ट्रांग इम्यूनिटी एनर्जी को बूस्ट करती है। इम्यूनिटी को मजबूत करने में विटामिन सी सबसे ज्यादा मदद करता है। आइए जानते हैं कि स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए हम विटामिन सी से भरपूर कौन-कौन से फूड खा सकते हैं।

अगर आप स्ट्रांग इम्यूनिटी करना चाहते हैं तो आप डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करें। विटामिन C एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की कोशिकाओं का फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और संक्रमण से लड़ता हैं। मौसमी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। मौसमी का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। मौसमी में में विटामिन C, विटामिन A, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती हैं।

अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो आप रोज आंवला खाएं। एक आंवला रोज खाने से संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन C मिलता है। आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी मजबूत करता है और पाचन को भी दुरुस्त करता है। डायबिटीज मरीजों को खासतौर पर इस फल को खाना चाहिए। ये ब्लड शुगर को नार्मल करता है और इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है।  रोज सुबह खाली पेट आंवला का रस या एक कच्चा आंवला का सेवन करें ओमिक्रॉन के इस वेरिएंट को आसानी से मात दे सकते हैं।

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कीवी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। कीवी एक ऐसा फल है जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी रखता है। कीवी का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है और मौसमी बीमारियों का भी उपचार होता है। जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो रोज कीवी खाएं शुगर नॉर्मल रहेगा और इम्यूनिटी मजबूत रहेगी।

बॉडी में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में पपीते का सेवन करें। पपीता एक सस्ता और आसानी से मिलने वाला फल है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है।  रोजाना 100–150 ग्राम पपीता खाने से न सिर्फ शरीर की सफाई होती है बल्कि इम्यूनिटी भी बेहतर होती हैं।

गर्मी में Uric Acid के मरीज करें इन 4 सब्जियों से परहेज, तेजी से घुलने लगेंगे जोड़ों में दर्द करने वाले क्रिस्टल, सूजन और दर्द से मिलेगा छुटकार। पूरी खबर कमेंट में पढ़ें।