Astro Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ से लेकर हर एक चीज करने के कुछ नियम बताए गए है जिन्हें अपनाकर आप खुशहाल जीवन जी सकते हैं। इसके साथ ही आप सुंदर और निरोगी काया भी पा सकते हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें महिला हो या फिर बिना स्नान किए नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका अशुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। प्राचीन ग्रंथ मनुस्मृति के अलावा कई ऐसे पुराणों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से पहले स्नान अवश्य करना चाहिए। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में…
मनुस्मृति के अध्याय 2 के अनुसार,
विद्विभ्दि: सेवति: सद्धिर्नित्यमद्वेषरागिभि:।हृद्येनाभ्यनुज्ञातो यो धममस्तों तनबोधि ॥ ॥१॥कामात्मिा न प्रशस्ता न चैवैहास्त्यकामिा।काम्यो तह वेदाधिगमः कममयोगि वैदिक:॥ ॥२॥
वेद के जानने वाले, धार्मिक, राग द्वेष से रहित, महत्माओं ने जिस धर्म का सेवन किया है और हद्य से अच्छी प्रकार से जाना उसको सुनो। पुरुष का कामफल का अभिलाभी होना अच्छा नहीं है और न ही बिल्कुल इच्छा का त्याग करना श्रेष्ठ है, क्योंकि बिना इच्छा, वेदाध्ययन और वैदिक कर्मों का अनुष्ठान नहीं हो सकता है।
किसी भी धार्मिक अनुष्ठान यानी पूजा-पाठ, हवन, जप आदि बिना स्नान किए नहीं करना चाहिए। शुद्धता के साथ ही पूजा-पाठ करना चाहिए। तभी प्रभु आपकी पूजा स्वीकार करते हैं।
शास्त्रों में बिना नहाए किचन में जाने की मनाही होती है। भोजन में अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए बिना स्नान किए शरीर पवित्र नहीं होता है। ऐसे में भोजन बनाने में मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है। इन्हें मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। इसलिए कभी भी स्नान किए बगैर रसोई में नहीं जाना चाहिए।
द्वादेव वर्जजमयेतन्नत्यमनध्यायौ प्रयत्निः ।स्वाध्यायभूतमों चाशुद्धमात्मानों चाशुतचों तिजः ॥॥१२७॥
मनुस्मृति के चौथे अध्याय के वेद पाठ नियम के श्लोक 128 के अनुसार, पढ़ने का स्थान या आप अपतित्र हो, इन किसी भी प्रकार के वेद का अध्ययन नहीं करना चाहिए।
वेद शास्त्रों के अनुसार, दान-पुण्य करने से पहले स्नान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने में मन और शरीर शुद्ध रहता है।
बिना स्नान किए भोजन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई दूषित पदार्थ भोजन के साथ हमारे शरीर में चले जाते हैं। इसके साथ ही शास्त्रों में इसे अपवित्र माना जाता है।
जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।