India A vs England Lions 1st Unofficial Test Match Live Score: इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में खेला जा रहा है। चौथे दिन इंडिया ए की दूसरी पारी जारी है। इससे पहले नितीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड लांयस की पहली पारी का अंत किया। उन्होंने 146वें ओवर की 5वीं गेंद पर एडवर्ड जैक को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। एडवर्ड जैक ने 25 रन बनाए।
इंग्लैंड लायंस 145.5 ओवर में 587 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह उसे इंडिया ए के खिलाफ 30 रन की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड लायंस के लिए एडवर्ड जैक और अजीत डेल ने 10वें विकेट के लिए 75 गेंद में 49 रन की साझेदारी की। अजीत डेल 5 चौके की मदद से 45 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले अजीत डेल ने 134वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर इंग्लैंड लायंस का स्कोर 557 रन के पार करा दिया। इंडिया ए की पहली पारी 125.1 ओवर में 557 रन पर ऑलआउट हुई थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड लायंस का स्कोर 7 विकेट पर 527 रन था। तीसरे दिन इंडिया ए को पहली सफलता मुकेश कुमार ने दिलाई। उन्होंने मैक्स होल्डन को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।
मैक्स होल्डन 12 चौके और एक छक्के की मदद से 101 गेंद में 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इंडिया ए को चौथी सफलता भी दिलाई। मुकेश ने इंडिया को 5वीं सफलता भी दिलाई और रेहान अहमद को 3 रन पर आउट कर दिया। टॉम हेन्स ने पहली पारी में 232 गेंदों पर 150 रन पूरे किए।
डैन मुसली ने अपना अर्धशतक 87 गेंदों पर पूरा किया। हेन्स ने पहली पारी में 171 रन बनाए और शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट किया। करुण नायर ने मूसली को 113 रन के स्कोर पर आउट किया। पहली पारी में अब तक भारत के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे और करुण नायर को एक-एक सफलता मिली।
पहली पारी में करुण नायर के दोहरे शतक और सरफराज खान तथा ध्रुव जुरेल के अर्धशतकों की मदद से इंडिया ए ने 125.1 ओवर में 10 विकेट पर 557 रन बनाए थे। करुण नायर ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 204 रन बनाए थे जबकि सरफराज खान और ध्रुल जुरेल अपने शतक से चूक गए थे। सरफराज ने 92 रन जबकि ध्रुव जुरेल ने 94 रन की पारी खेली थी। यशस्वी ने पहली पारी में 24 रन जबकि शार्दुल ठाकुर ने 27 रन बनाए थे। हर्ष दुबे ने 32 जबकि अंशुल कंबोज ने 23 रन बनाए थे।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अभिमन्यु ईश्वरन ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर बिना विकेट खोए 17 रन है। अभिमन्यु ईश्वरन के 2 गेंद में 5 और 10 गेंद में 11 रन हैं।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस मैच के चौथे दिन लंच तक का खेल हो चुका है। लंच के समय इंडिया ए का दूसरी पारी में स्कोर एक ओवर में बिना विकेट खोए 9 रन है। यशस्वी जायसवाल के 6 गेंद में 8 रन हैं। अभिमन्यु ईश्वरन ने अब तक एक भी गेंद नहीं खेली है। इंडिया ए अभी 21 रन पीछे है।
यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरने इंडिया ए की दूसरी पारी की शुरुआत की। जोश हल इंग्लैंड लायंस के लिए पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना और इंडिया ए का खाता खोला। दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर एक रन लेग बाई से आया। पहले ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है। अभिमन्यु ईश्वरन का अभी खाता नहीं खुला है।
नितीश कुमार रेड्डी 146वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर एडवर्ड जैक को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। एडवर्ड जैक 2 चौके की मदद से 65 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही इंग्लैंड लायंस की पारी का अंत हुआ। इंग्लैंड ने 145.5 ओवर में 587 रन पर ऑलआउट हुई। आखिरी विकेट के लिए एडवर्ड जैक और अजीत डेल ने 75 गेंद में 49 रन की साझेदारी की। अजीत डेल 5 चौके की मदद से 45 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने 92 रन देकर 3 और शार्दुल ठाकुर ने 105 रन देकर 2 विकेट लिए। अंशुल कम्बोज, हर्षित राणा, करुण नायर, हर्ष दुबे और नितीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिए।
इंडिया ए के लिए मुकेश कुमार 134वां ओवर लेकर आए। अजीत डेल ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही इंग्लैंड लायंस का स्कोर 557 रन के पार पहुंच गया। इंडिया ए की पहली पारी इसी स्कोर पर ऑलआउट हुई थी। इंडिया ए ने 125.1 ओवर में 557 रन बनाए थे। 134 ओवर के बाद इंग्लैंड लायंस का स्कोर 9 विकेट पर 562 रन था।
इंग्लैंड लायंस की पारी के 142 ओवर हो चुके हैं। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 9 विकेट पर 573 रन है। अजीत डेल के 31 गेंद में 17 रन हैं। एडवर्ड जैक के 58 गेंद में 21 रन हैं। दोनों के बीच 52 गेंद में 35 रन की साझेदारी हो चुकी है।
हर्षित राणा 134वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर जोश हल को बोल्ड कर दिया। जोश हल 10 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अजीत डेल बल्लेबाजी के लिए आए। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 133.2 ओवर में 9 विकेट पर 538 रन है।
शार्दुल ठाकुर ने इंडिया ए को चौथे दिन पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जमान अख्तर को एलबीडब्ल्यू किया। जमान अख्तर 89 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह जोश हल बल्लेबाजी के लिए आए। शार्दुल ठाकुर का इस मैच में यह दूसरा विकेट है।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू होने वाला है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड लायंस ने 124 ओवर में 7 विकेट पर 527 रन बना लिए थे। इस तरह वह इंडिया ए के पहले पारी के स्कोर से अब भी 30 रन पीछे है। जमाान अख्तर 38 रन बनाकर क्रीज पर थे।
इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 527 रन बना लिए हैं और ये टीम अभी भारत से 30 रन पीछे है। भारत के लिए 7वीं सफलता करुण नायर ने हासिल की। इस मैच में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट मुकेश कुमार ने ली है जिसकी संख्या 3 है।
डेन मूसली ने 146 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 509 रन बना लिए हैं और अभी भारत से 48 रन पीछे है। मूसली और जमान अख्तर के बीच 90 रन की साझेदारी हो चुकी है।
डैन मूसली शतक के करीब पहुंच चुके हैं और वो 92 रन पर खेल रहे हैं। अगर मूसली शतक लगा देते हैं तो वो पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से शतक लगाने वाले तीसरे बैटर बन जाएंगे। इस टीम ने 6 विकेट पर 491 रन बना लिए हैं।
मूसली और जमान अख्तर के बीच 7वें विकेट के लिए 84 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने अब तक 6 विकेट पर 469 रन बना लिए हैं। भारत अभी 88 रन आगे है।
इंग्लैंड ने 108 ओवर में 6 विकेट पर 441 रन बना लिए हैं और इंडिया से अभी 116 रन पीछे हैं। जैन मूसली 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। हर्षित राणा ने 19 ओवर में 78 रन दिए हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।
शार्दुल ने भारत को छठी सफलता दिलाई और 171 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हेन्स को आउट किया। भारत के लिए ये विकेट राहत से भरा रहा क्योंकि उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया।
इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज जैन मूसली ने अपना अर्धशतक इंडिया के खिलाफ 87 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी हेन्स के साथ 93 रन की साझेदारी हो चुकी है।
लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 413 रन बना लिए हैं और पहली पारी में भारत से 144 रन पीछे है। हेन्स 167 रन जबकि डैन मूसली 48 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 87 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इंग्लैंड की टीम ने 94 ओवर में 5 विकेट पर 401 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। हेन्स और डैन मूसली के बीच छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हो चुकी है।
टॉम हेन्स ने इंडिया के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए 232 गेंदों पर 150 रन पूरे कर लिए। भारत को विकेट की तलाश है और गेंदबाजों का प्रयास जारी है। हेन्स का विकेट भारत के लिए अहम साबित हो सकता है।
भारत के 557 रन के जबाव में इंग्लैंड की टीम भी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और इस टीम ने 5 विकेट पर 353 रन पूरे कर लिए हैं। टॉम हेन्स अभी 145 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड लायंस ने लंच तक 5 विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। भारत अब भी 224 रन आगे है। इंग्लैंड की तरफ से टॉम हेन्स 142 रन जबकि डैन मूसली अभी 2 रन पर खेल रहे हैं। भारत के लिए तीसरे दिन मुकेश कुमार ने 3 विकेट झटके हैं।
मुकेश कुमार ने 74वें ओवर की दूसरी गेंद पर रेहान अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। मुकेश की गेंद पर सरफराज खान ने उन्हें लपका। रेहान अहमद 7 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज डैन मूसली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
मुकेश कुमार ने 72वें ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स रियू को एलबीडब्ल्यू किया। जेम्स रियू 23 गेंद में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मैक्स होल्डन को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 101 गेंद 101 रन बनाए। जेम्स रिव नए बल्लेबाज हैं। टॉम हेंस 135 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ए का स्कोर 67.3 ओवर में 3 विकेट पर 312 रन। भारत 245 रन चाहिए।
इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस टेस्ट मैच में मेहमान टीम के 59 ओवर हो चुके हैं। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 2 विकेट पर 269 रन है। टॉम हेंस के 173 गेंद में 113 और मैक्स होल्डन के 83 गेंद में 85 रन हैं। दोनों के बीच 166 गेंद में 138 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अंशुल कम्बोज के ओवर से इंग्लैंड लायंस के खाते में 2 रन आये। 53 ओवर के बाद इंग्लैंड लायंस को स्कोर 2 विकेट पर 239 रन है। टॉम हेंस के 151 गेंद में 104 रन हैं। मैक्स होल्डन के 63 गेंद में 65 रन हैं।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन का पहला ओवर अंशुल कम्बोज लेकर आये।