Ice Facial Benefits: गर्मियों मे स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि स्किन पर गर्मियों में कई तरह की दिक्कत हो जाती हैं। कभी सनबर्न तो कभी पिंपल्स। कभी टैनिंग तो कभी रेडनेस और इरिटेशन। आपकी इन सारी समस्याओं का हल एक छोटे से बर्फ के टुकड़े में छिपा हुआ है। समर में अगर आप बहुत ज्यादा स्किन केयर नहीं कर पा रही हैं या आपके पास बार-बार पार्लर जाने का टाइम या पैसे नहीं हैं तो बस चेहरे को साफ करके रोजाना बर्फ लगाना शुरू कर दें। चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और क्या है इसे अप्लाई करने का सही तरीका। आइए जानते हैं इसके बारे में।
गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाने से आपको स्किन पर रिलैक्स फील होगा। दिनभर की थकान और गर्मी से परेशान चेहरे को फ्रेशनेस महसूस होगी। इतना ही नहीं बर्फ लगाने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
गर्मी की वजह से कई बार चेहरे पर रेडनेस यानि लालिमा आ जाती है। बर्फ लगाने से इसमें आराम मिलता है। धूप से आने के बाद अगर आपको जलन महसूस हो रही है तो आप चेहरे पर बर्फ लगाएं। इससे आपको जलन में बहुत आराम मिलेगा।
गर्मियों में पसीने की चिपचिपाहट की वजह से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को पिंपल्स की दिक्कत होने लगती है। इस समस्या को आप काफी हद तक बर्फ लगाकर कम कर सकती हैं।
कई बार चेहरे पर सुबह उठने के बाद पफीनेस हो जाती है। यानि चेहरे पर सूजन जैसा महसूस होता है। ऐसे में आपको रात में सोने से पहले आंखों के पास आइस क्यूब लगाना चाहिए। ऐसा करने से सुबह आपकी आंखों के पास सूजन नजर नहीं आएगी।
गर्मियों में आप चेहरे के साथ-साथ अपनी गर्दन पर भी बर्फ लगा सकते हैं। लेकिन बर्फ चेहरे पर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कभी भी बर्फ को चेहरे पर डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए। इससे स्किन खराब हो सकती है। हमेशा बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर धीरे-धीरे चेहरे पर अप्लाई करें। बर्फ को हमेशा चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाना चाहिए।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: World Bicycle Day: रोजाना सुबह साइकिल चलाने के 5 फायदे, वर्कआउट के लिए यहां जानिए कितनी देर चलाना पर्याप्त