गर्मियों के मौसम में दही का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और शरीर के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। रोजाना दही खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसके साथ ही यह कई बीमारियों से बचाव भी करती है, लेकिन दही के साथ नींबू का सेवन शरीर को फायदे की जगह हानिकारक नुकसान पहुंचा सकता है। डाइटिशियन स्वाति बिश्नोई ने बताया कि दही के साथ नींबू का सेवन करने पर सेहत के लिए क्या समस्या पैदा कर सकता है।
डाइटिशियन स्वाति बिश्नोई के मुताबिक, गर्मियों का मौसम आते ही दही और नींबू दोनों की डिमांड बढ़ जाती है, क्योंकि गर्मी के मौसम में दही और नींबू दोनों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दही जहां प्रोबायोटिक और पाचन में सहायक है, वहीं नींबू विटामिन C और डिटॉक्स गुणों से भरपूर होता है, लेकिन एक साथ ही इनका सेवन हानिकारक हो सकता है। नींबू को दही में मिलाकर रायता या सलाद के रूप में खाना आम है, लेकिन यह आदत शरीर के अंदर धीमा जहर बन सकती है। दही और नींबू की प्रकृति और गुण एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत हैं और इनका साथ में सेवन शरीर में टॉक्सिक प्रभाव पैदा कर सकता है।
दही और नींबू को साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नींबू और दही दोनों ही एसिडिक नेचर के होते हैं। एक साथ लेने पर ये पाचन रसों को डिस्टर्ब करते हैं, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है। लंबे समय तक इनका सेवन करने से पेट की परतों में सूजन का खतरा भी बढ़ जाता है।
दही और नींबू को साथ खाने से त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। इससे एलर्जी, रैशेज, खुजली और मुंहासे जैसे स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। कुछ लोगों को Pigmentation और डार्क स्पॉट्स भी दिखने लगते हैं।
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, लेकिन नींबू के तेज एसिडिक गुण इन बैक्टीरिया को मार सकते हैं। इससे दही के फायदों पर असर पड़ता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
दही वैसे ही ठंडा माना जाता है। उस पर अगर नींबू मिला दिया जाए तो यह शरीर में ठंडक और बढ़ा देता है। इससे बलगम बनता है और सर्दी-खांसी जल्दी पकड़ लेती है। इसके अलावा गले की खराश और जलन की समस्या भी बढ़ सकती है।
वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?