गर्मियों के मौसम में खानपान से लेकर लाइफस्टाइल का ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि गर्मी में पसीना अधिक निकलता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेटड रखना काफी जरूरी है। यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट और डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. के. सोमनाथ गुप्ता ने बताया गर्मी में रोजाना एक महीने तक गोंद कतीरे का सेवन करने से बॉडी को भरपूर ताकत मिलती है। इसके साथ ही गोंद कतीरा शरीर को अंदर से ठंडा और कूल-कूल रखता है।
डॉ. के. सोमनाथ गुप्ता के मुताबिक, गोंद कतीरा एक ऐसा फूड है जिसकी तासीर ठंडी होती है और इसका सेवन गर्मी में करने से बॉडी ठंडी रहती है, साथ ही बॉडी हेल्दी भी रहती है। बॉडी को गर्मी से होने वाली बीमारियों जैसे लू, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गोंद कतीरे का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। गोंद कतीरा का सेवन वजन को कंट्रोल करने में जादुई असर करता है। इसके अलावा पेट में दर्द, ब्लॉटिंग, सूजन और कब्ज से निजात पाने में गोंद कतीरा बहुत लाभकारी होता है।
गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जो कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, विटामिन ई और फॉलिक एसिड पाए जाते हैं। गोंद कतीरा फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत है।
गोंद कतीरा शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए बहुत असरदार होता है। गर्मी में गोंद कतीरा का सेवन सुबह-सुबह करना बहुत ही फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर शरबत या दूध के साथ लेने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है।
गर्मी में रोजाना गोंद कतीरे का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। कब्ज का इलाज करने में ये ड्राई फ्रूट बेहद उपयोगी है। इस ड्राई फ्रूट को रोजाना पानी में भिगोकर या फिर नींबू पानी के साथ मिक्स करके लिया जाए तो पेट की गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलती है। इसका सेवन करने से आंत की गंदगी दूर होती है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से ये आपके पाचन को बिगाड़ भी सकता है।
रोजाना गोंद कतीरे का सेवन करने से नेचुरल तरीके से एनर्जी बूस्ट होती है। नींबू के शरबत के साथ इसका सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है। गर्मी में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में ये जादुई असर करता है।
गोंद कतीरा का सेवन करने से त्वचा पर निखार आता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा में नमी और सुंदरता आती है। इसके सेवन से गर्मी में होने वाले पिंपल्स और रैशेज भी कम होते हैं।
वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।