दिन की शुरुआत अगर हेल्दी सुपर फूड के साथ की जाए तो न सिर्फ बॉडी को हेल्दी रखा जा सकता है और बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। दिन की शुरुआत ऐसे फूड्स के साथ की जाए जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट रहे, ब्लड शुगर नॉर्मल रहे, दिमाग तेज रहे, बॉडी को भरपूर एनर्जी मिले और पाचन भी दुरुस्त रहे। दिन की शुरुआत हेल्दी फूड्स से करने से शरीर को पोषण मिलता है,बॉडी एनर्जेटिक रहती है और ओवर ऑल हेल्थ में भी सुधार होता है।

बात करें दही की तो दही एक ऐसा सुपर फूड है जिसका सेवन खाली पेट रोज किया जाए तो सेहत दुरुस्त रहती है। एक कटोरी दही गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट करती है और पाचन दुरुस्त रहता है। अक्सर लोग दही के साथ इसबगोल की भूसी खाना पसंद करते हैं। आप जानते हैं कि दही के साथ अगर रोज इसबगोल का सेवन किया जाए तो सेहत पर कैसा असर होता है।

फोर्टिस हॉस्पिटल बेंगलुरु के वरिष्ठ सलाहकार गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. प्रणव होनावारा श्रीनिवासन ने बताया कि रोजाना अगर दही के साथ इसबगोल की भूसी का सेवन किया जाए तो बॉडी हाइड्रेट रहती है और कब्ज का इलाज होता है। इसबगोल, जिसे साइलियम भूसी के नाम से भी जाना जाता है सदियों से औषधि के रूप में इस्तेमाल होता रहा है।

दही के साथ इसबगोल खाने से नेचुरल तरीके से कब्ज का इलाज होता है। यह रेशेदार हर्ब पाचन में सहायता करता है। इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है। ये भूसी वजन को घटाने में दवा की तरह काम करती है।  इसका सेवन करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि दही के साथ रोज इसबगोल का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।

रोजाना दही के साथ एक चम्मच इसबगोल को मिलाकर खाया जाए तो कब्ज की बीमारी का इलाज होता है।  इस सफेद भूसी में 70% घुलनशील और अघुलशील फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। दही के साथ इसबगोल की भूसी खाने से पेट से जुड़ी बीमारियों का अंत होता है। दही के साथ इसबगोल खाने से मल सॉफ्ट होता है और उसे डिस्चार्ज करना आसान होता है। दही में लैक्टोबैसिलस जैसे प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों के बैक्टीरियल बैलेंस को सुधारते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। दही में मौजूद एंजाइम पाचन को ठीक रखते हैं और मल को बाहर निकलते है।

रोज दही के साथ अगर इसबगोल का सेवन किया जाए तो आसानी से ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर इसबगोल पाचन को धीमा कर देती है जिससे ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है। दही के साथ इसबगोल का सेवन करने से खाए गए भोजन का ग्लाइसेमिक लोड कम हो जाता है और और टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

कब्ज को दूर करने वाली दही और इसबगोल दस्त को भी कंट्रोल करती है। यह पानी सोखकर स्टूल को ठोस बनाती है। दही आंतों में बैलेंस बनाए रखती है जिससे जल्दी सुधार होता है। दही के साथ इसबगोल खाने से डायरिया का भी इलाज होता है।

फाइबर से भरपूर इसबगोल पेट को लंबे समय तक भरा रखती है जिससे भूख कंट्रोल रहती है और आप कम खाते हैं। दही से बॉडी को प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों को मजबूत करता है और वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।

अगर आप कब्ज का इलाज करना चाहते है और पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप सोने से पहले दही और इसबगोल का सेवन करें,वरना आप सुबह खाली पेट भी दही और इसबगोल खा सकते हैं। एक कटोरी दही में  1–2 चम्मच इसबगोल मिलाएं और उसका सेवन करें। याद रखें दही और इसबगोल खाने के बाद आधे घंटे तक पानी का सेवन नहीं करें।

दही के साथ इन 5 चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करें, आचार्य बालकृष्ण ने बताया इन फूड कॉम्बिनेशन से बनेगा ज़हर, ये है फूड लिस्ट। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।