Hair On Nose: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है तो वहीं सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंग की बनावट और आकार के आधार पर फल किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि से किया था। इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। वहीं इस शास्त्र में न केवल चेहरा, आंखें, माथा, और हथेलियों का अध्ययन किया गया है बल्कि शरीर के सूक्ष्म लक्षणों, जैसे कि नाक और कान पर बाल आदि को भी महत्व दिया गया है, यहां हम बात करने जा रहे हैं नाक पर बाल उगने के बारे में, इन बालों का उगने का क्या है संकेत और यह शुभ होता है या अशुभ…
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के नाक पर बाल होते हैं, वे लोग दूरदर्शी होते हैं। साथ ही ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं। वहीं इन लोगों का स्वभाव रहस्यमयी होता है। साथ ही ये लोग दूसरे के मन को पढ़ने में माहिर होते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति घूमने- फिरने का शौकीन होता है। साथ ही लग्जरी आयटमों को खरीदने वाला होता है। वहीं ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं और इनको मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही लोग इनकी बात मानने वाले होते हैं। इनकी समाज में एक अलग पहचान होती है। ये लोग जीवन में खूब शोहरत पाते हैं।
जिन लोगों के नाक पर घने और लंबे बाल होते हैं। ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी शांत बने रहते हैं। इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। साथ ही ये लोग धैर्यशील होते हैं। साथ ही ये किसी भी काम को कई बार सत्यापित करते हैं। इन लोगों की उम्र लंबी होती है। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। साथ ही हर कार्य को ये दिल लगाकार करते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के नाक पर बाल होते हैं। इन लोगों की कार्यकरने की शैली अनूठी होती है। साथ ही ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं और दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की कला में निपुण होते हैं। ये लोग कार्य को समय पर पूरा करते हैं और इन लोगों को लापरवाही बिल्कुल भी पंसद नहीं होती है।