गट हेल्थ को सुधारने में फर्मेंटिड फूड का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। फर्मेंटिड फूड गट हेल्थ में सुधार करते हैं, इम्यूनिटी में सुधार करते हैं, पोषक तत्वों का अवशोषण होता है, स्किन से लेकर मानसिक सेहत तक में सुधार होता है। फर्मेंटिड फूड प्रोबायोटिक्स यानी गुड जीवित बैक्टीरिया होते हैं जिनका स्वाद थोड़ा खट्टा या तीखा होता है। फर्मेंटेड फूड्स दो तरह के होते हैं एक जो केवल स्वाद बढ़ाने के लिए फर्मेंट किए जाते हैं दूसरे सक्रिय प्रोबायोटिक (जीवित बैक्टीरिया) कल्चर के साथ होते हैं।
दूसरी तरह के प्रोबायोटिक सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। कॉफी और कोको (चॉकलेट) में भले ही कुछ फायदा होता है लेकिन इनमें आमतौर पर प्रोबायोटिक्स नहीं होते,ये केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही फर्मेंट किए जाते हैं। वहीं किमची और सॉरक्रॉट जैसे फूड्स में अच्छे प्रोबायोटिक्स होते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी है। कॉफी, सोया सॉस, चॉकलेट और रेड वाइन ये सभी फर्मेंटिड फूड हैं। कॉफी और रेड वाइन दोनों फर्मेंटिड फूड होते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि उनका सेवन बेहिसाब करें।
फर्मेंटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें सूक्ष्मजीव जैसे कि लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया भोजन में मौजूद नेचुरल शुगर पर क्रिया करते हैं तो उसे Fermentation कहते हैं। इस प्रक्रिया में भोजन की संरचना और स्वाद बदल जाता है।
फर्मेंटिड फूड्स का सेवन गट हेल्थ में सुधार करता है। vogue में छपी खबर के मुताबिक फर्मेंटिड फूड नेचुरल फूड हैं जो बॉडी को भरपूर पोषण देते हैं जिसका सबसे ज्यादा असर हमारी गट हेल्थ पर पड़ता है। गुड फर्मेंटिड फूड्स का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया में वृद्धि होती है। अच्छी गट हेल्थ आपको गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। फर्मेंटेड फूड्स में जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो हमारी आंतों में पहले से मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ा देते हैं। ये फूड पाचन को आसान बनाते हैं। फर्मेंटेशन के दौरान भोजन पहले से आंशिक रूप से पच जाता है जिससे बॉडी को इसे पचाना आसान हो जाता है। खासतौर पर लैक्टोज या ग्लूटेन सेंसिटिव लोगों के लिए इसे पचाना आसा होता है।
गुड फर्मेंटिड फूड जो बहुत कम प्रोसेस किए जाते हैं इन फूड का स्वाद थोड़ा खट्टा या तीखा होता है। हेल्दी फर्मेंटेड फूड्स की बात करें जिनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं वो है
दही (Yogurt)
मिसो (Miso)
सावरडो ब्रेड (Sourdough Bread)
टेम्पेह (Tempeh – सोया से बनी सामग्री)
कुछ विशेष प्रकार के चीज़ (Cheeses)
इडली-डोसा
केफिर (Kefir)
अगर आप गट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं और हेल्दी फर्मेंटिड फूड का सेवन करना शुरु कर रहे है तो आप धीरे-धीरे इसका सेवन बढ़ाएं।जिन लोगों को पेट में जलन, गैस,एसिडिटी और एलर्जी की परेशानी रहती है वो इन फूड्स का सेवन डॉक्टर की सलाह के मुताबिक करें।
गर्मी में Uric Acid के मरीज करें इन 4 सब्जियों से परहेज, तेजी से घुलने लगेंगे जोड़ों में दर्द करने वाले क्रिस्टल, सूजन और दर्द से मिलेगा छुटकार। पूरी खबर कमेंट में पढ़ें।