Shani Dev Vakri 2025: ज्योतिष अनुसार शनि देव सबसे धीमी गति से गति करते हैं। इसलिए उनको एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में 30 साल का समय लग जाता है। आपको बता दें कि शनि देव ने मार्च में मीन राशि में प्रवेश कर लिया था और वह अब जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव लगभग 139 दिन वक्री चाल से गति करेंगे। ऐसे में शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…

आप लोगों के लिए शनि ग्रह का वक्री चाल चलना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से जॉब और करियर के स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में विशेष सक्सेस मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्य चमक सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से सप्तम और अष्टम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय उन लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है, जिन लोगों का काम- कारोबार शोध से जुड़ा हुआ है। वहीं पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं।  वहीं इस समय आप छोटी- बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपकी रूचि इस समय धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। 

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर वक्री चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं शनि देव आपकी राशि से धन और लग्न स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है।