अयोध्या राम मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू चल रहा है। 4 दिन चलने वाले इंटरव्यू के लिए 18 लोगों को बुलाया गया है। पहले दिन मंगलवार को 8 लोगों का इंटरव्यू हो रहा है। 3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व सैन्य अफसर हैं। इनमें से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS अफसर राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश चंद्र का इंटरव्यू हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, हर कैंडिडेट का 15-20 मिनट तक इंटरव्यू चल रहा है। कहां-कहां काम किया? धार्मिक क्षेत्र में क्या काम किया? भगवान राम में कितनी आस्था है? परिवार में कौन-कौन है? जैसे सवाल किए जा रहे हैं। CEO के लिए 5,300 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन सिर्फ 18 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें अयोध्या के पूर्व डीएम रहे योगेश्वर राम मिश्रा का नाम भी है। अभी 15 लोगों के नाम सामने नहीं आए हैं। रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी इंटरव्यू ले रहे हैं। 18 में सिर्फ 3 नाम फाइनल होंगे। फिर इन तीनों का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इंटरव्यू लेगा और इनमें से एक नाम फाइनल करेगा। 5,300 लोगों ने किया आवेदन, 34 सवालों से हुई स्क्रूटनी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने CEO पद के लिए 13 से 18 जुलाई तक आवेदन मांगे थे। आवेदकों से ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए 34 सवालों के जवाब मांगे गए थे। इन्हीं के आधार पर टीम ने 5,300 आवेदनों की स्क्रूटनी की। इसमें से 18 कैंडिडेट पद के योग्य पाए गए। इसके बाद इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। आवेदकों के लिए ये प्रमुख शर्तें रखी गई थीं आवेदकों से पूछा था- कट्टर हिंदू हैं या आस्थावान ————— ये खबर भी पढ़ें- श्रीराम ट्रस्ट के CEO से 34 सवाल पूछे:ट्रस्ट के भेजे ऑनलाइन फॉर्म में बताना होगा कि क्या वह कट्टर हिंदू है या आस्थावान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के आवेदकों से 34 सवालों पर जानकारी मांगी गई है। तीन सदस्यीय चयन समिति की ओर से सभी ऑवेदकों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने के लिए दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

राममंदिर CEO के लिए इंटरव्यू जारी:एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व IPS, अयोध्या के पूर्व डीएम रेस में; 5300 ने अप्लाई किया, 18 शॉर्टलिस्ट, 3 फाइनल होंगे
अयोध्या राम मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू चल रहा है। 4 दिन चलने वाले […]