जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह के में एक गोलीबारी हुई है। यह हादसा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। इस दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के तीन जवान घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक, साझा रणनीति पर चर्चा संभव संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के नेता संयुक्त बैठक करेंगे। इस बैठक में पूरे सत्र के लिए साझा रणनीति तय की जाएगी और केंद्र सरकार के विधायी एजेंडे के साथ विपक्ष जिन मुद्दों को उठाएगा, उन पर चर्चा होगी। 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र में विपक्ष सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रहा है। वहीं, केंद्र सरकार भी कई महत्वपूर्ण विधेयक संसद में पेश करने की तैयारी में है। आज की अन्य बड़ी खबरें… आज से दो दिनों के बंगाल दौरे पर अमित शाह, BSF जवानों से मुलाकात करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सुशासन और विकास परियोजनाओं पर रहेगा। मई में राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह उनका पहला बंगाल दौरा होगा। 18 जुलाई को शाह सिलीगुड़ी के जुमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पहुंचकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से मुलाकात करेंगे और BSF की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे सीमा से जुड़े मुद्दों और राज्य में लागू नए तीन आपराधिक कानूनों की समीक्षा भी करेंगे। दौरे के आखिरी दिन कोलकाता में कानून-व्यवस्था पर बैठक करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय पुस्तकालय में 'म्यूजियम ऑफ वर्ड्स' के पहले चरण का उद्घाटन और अमूल डेयरी के दही प्रसंस्करण संयंत्र का शिलान्यास भी करेंगे। पुणे में ठेकेदार ने की आत्महत्या, पूर्व विधायक समेत 14 लोगों पर केस महाराष्ट्र के पुणे में 65 साल के ठेकेदार खलील शेख ने गुरुवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें पूर्व शिवसेना विधायक रवींद्र धंगेकर, उनकी पत्नी समेत कई लोगों के नाम लिखे। इसके बाद पुलिस ने धंगेकर, उनकी पत्नी और अन्य 12 लोगों सहित 14 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, खलील शेख ने सुसाइड नोट और वीडियो में आरोप लगाया कि कारोबार में साझेदारों की धोखाधड़ी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिससे वे मानसिक तनाव में थे। स्वारगेट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश, 1 की मौत
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह के में एक गोलीबारी हुई है। यह हादसा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने […]