ED की जांच के मुताबिक, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पार्टी फंड से करीब ₹160 करोड़ केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिए। आरोप है कि इस रकम से कंपनी ने एक एम्ब्रेयर जेट और अगस्ता VIP हेलिकॉप्टर खरीदा था। बाद में इन्हें TMC को करीब ₹187 करोड़ में किराए पर दिया गया। जांच के मुताबिक, TMC ने कंपनी को ₹88.5 करोड़ की ब्याज-मुक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट दी थी। उस समय कंपनी के पास जेट और हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए पर्याप्त रकम नहीं थी। ED का आरोप है कि डिपॉजिट मिलते ही केयरवेल एविएशन ने यह रकम गुजरात के गिफ्ट सिटी में रजिस्टर्ड अपनी ऑफशोर कंपनी केयरवेल फ्लाईजेट IFSC प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दी। इसी रकम से जेट और हेलिकॉप्टर खरीदने की बात सामने आई है। इसके अलावा, केमैन आइलैंड से जुड़े ₹16 करोड़ से ज्यादा के एक और फंड ट्रांसफर की भी जांच चल रही है। TMC को जेट के इस्तेमाल के लिए 72 महीने और हेलिकॉप्टर के लिए 56 महीने की अवधि में GST को छोड़कर ₹186.9 करोड़ का भुगतान करना था। आज की बाकी बड़ी खबरें…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पुराने एयरपोर्ट से रविवार को सिविल फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिया गया। सोमवार से सभी उड़ानें नए अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हो गईं। एयरपोर्ट बंद होने से करीब 150 हाउसकीपिंग कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें न नई नौकरी दी गई और न ही आर्थिक मदद मिली।

भास्कर अपडेट्स:टीएमसी के ₹160 करोड़ फंड से केयरवेल एविएशन ने खरीदा जेट और हेलीकॉप्टर, ईडी की जांच में खुलासा
ED की जांच के मुताबिक, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पार्टी फंड से करीब ₹160 करोड़ केयरवेल एविएशन […]
Tags: