बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट पार्सल देने उसके घर आया था। महिला ने कहा- मैं घर में अकेली थी। डिलीवरी एजेंट ने पार्सल देने के बाद वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, लेकिन मैंने उसे कई बार मना किया। मैंने उससे कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद ले सकता है। इसके बावजूद आरोपी जूते-चप्पल उतारकर जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया। महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए और अश्लील हरकत की। महिला ने वॉशरूम से निकलते समय डिलीवरी एजेंट का वीडियो भी बनाया जिसमें उसकी पैंट की जिप खुली दिखाई दी। इस पूरी घटना के सामने आने के बाद फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है- हम इस घटना से बहुत परेशान हैं और पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। कस्टमर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जैसे ही यह मामला हमारे सामने आया, हमने तुरंत सामने इसमें शामिल डिलीवरी पार्टनर का काम खत्म कर दिया। एक FIR दर्ज की गई है। हम जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। घटना के दो विजुअल्स- महिला बोली- अपने ही घर में अपमानित महसूस हुआ, सदमे में थी बेंगलुरु में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले 1. अप्रैल 2026: डिलीवरी एजेंट पर मारपीट और यौन उत्पीड़न का आरोप बेंगलुरु के तिरुमलाशेट्टीहल्ली इलाके में 28 साल की महिला ने शैडोफैक्स कंपनी के डिलीवरी एजेंट पर मारपीट, यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि अपार्टमेंट के गेट पर हुए विवाद के दौरान एजेंट ने उसके साथ मारपीट की, अश्लील हरकत की और कपड़े खींचने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। 2. अक्टूबर 2025: ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ का मामला बेंगलुरु के आरटी नगर में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी एजेंट को 21 साल की ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि ऑर्डर देने के दौरान एजेंट ने उसके साथ गलत तरीके से छूकर अश्लील हरकत की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। ——————— यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में बॉयफ्रेंड को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया:युवती ने सरप्राइज का झांसा देकर आंखों पर पट्टी, हाथ-पैर बांधे; आग लगाकर वीडियो भी बनाया कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने एक युवती को बॉयफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने सरप्राइज देने का झांसा देकर युवक की आंखों पर पट्टी बांधी। फिर कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से हाथ-पैर बांधे और जिंदा जला दिया। पूरी खबर पढ़ें…