राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर चार फीट तक पानी भर गया। इससे गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं। कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे अधिक बारिश है। यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। फर्रुखाबाद में कटाव से दो दिनों में 8 घर नदी में समा गए और 10 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया। बलिया में सरयू नदी में 27 घर समा चुके हैं। बिजनौर में 10 दिनों से गंगा का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। नेपाल में हो रही बारिश से बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बगहा में गंडक नदी का पानी 300 घरों में घुस गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे ब्यास नदी का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। चंडीगढ़-मनाली, मंडी-पठानकोट हाईवे समेत 162 सड़कें बंद हो गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति दिल्ली में बारिश-ट्रैफिक की 2 तस्वीरें… देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…