हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश से सरोल मोहल्ले समेत आसपास के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बारिश के कारण आया मलबा कई मकानों और दुकानों में घुस गया, जबकि 10 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सुल्तानपुर मोहल्ले में भी बारिश का पानी कई घरों और दुकानों में घुस गया। उत्तराखंड के चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ। रुद्रप्रयाग में कुंड-काकड़ा के बीच केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद है। वहीं, सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी बाधित है, जिसके चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल सोनप्रयाग से रोक दी गई है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार शाम बिजली गिरने से 11 साल के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ में अलग-अलग डूबने की घटनाओं में तीन युवाओं की मौत हो गई। सैटेलाइट मैप में देखें, देश में कहां-कहां बादल छाए… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

हिमाचल के चंबा में अचानक बाढ़ से पत्थरों का सैलाब:मलबा घरों में घुसा, गाड़ियां दबीं; केदारनाथ यात्रा लैंडस्लाइड के कारण रुकी; MP-छत्तीसगढ़ में 6 मौतें
हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश से सरोल मोहल्ले समेत आसपास के कई इलाकों में […]
Tags: