कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। टारगेट किलिंग की इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर घायल है। फिलहाल उसे अनंतनाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सिक्योरिटी फोर्सेस ने दैनिक भास्कर को बताया कि आतंकवादियों ने केलम इलाके में दो प्रवासी लोगों को निशाना बनाया। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। 10 दिन पहले पुलिस जवान पर हुआ था आतंकी हमला 10 दिन पहले ऐसा ही एक आतंकी हमला अनंतनाग के लाल चौक इलाके में 21 जुलाई को हुआ था। आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था। अचानक हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं

कश्मीर में टारगेट किलिंग में एक की हत्या:आतंकवादियों ने कुलगाम में मजदूरों पर फायरिंग की, एक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू
कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। टारगेट किलिंग की इस घटना में एक […]