लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स पर बुधवार को रोक लगा दी गई है। बारिश में सड़क बार-बार धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को यह फैसला लिया। NHAI ने कहा- एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा। अभी तक एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से कानपुर तक फोर व्हीलर (कार) से 290 रुपए का टैक्स एक तरफ से वसूला जाता था। NHAI ने एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया है। अब कंपनी को NHAI की ओर से कोई नया काम नहीं मिलेगा। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और 2 इंजीनियरों को भी हटा दिया है। 63 किमी लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 4,700 करोड़ रुपए की लागत से बना है। 23 दिन पहले 13 जुलाई को इसका उद्घाटन हुआ था। एक्सप्रेस-वे को आगरा की PNC कंपनी ने बनाया है। PNC के मालिक भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन हैं। सड़क धंसने की 2 तस्वीरें देखिए ‘एक्सप्रेस-वे की गड़बड़ियां ठीक करने में 3 करोड़ लगेंगे’ NHAI के रीजनल अफसर गौतम विशाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- एक्सप्रेस-वे की गड़बड़ियां ठीक करने में करीब 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका खर्च भी कंपनी को ही उठाना होगा। 26 जुलाई को एक्सप्रेस-वे के किमी 64 के पास स्लिपेज मिला था। इसे तुरंत ठीक कराया गया। जहां भी ऐसी शिकायत मिली, वहां लगातार सुधार कराया गया। उन्होंने बताया, ‘PNC कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, इंजीनियर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को भी परियोजना से हटा दिया गया है। इन्हें अगले 2 साल तक NHAI के किसी भी प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, NHAI की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर रहे नकुल प्रकाश वर्मा को भी उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान सौरभ चौरसिया भी प्रोजेक्ट मैनेजर रहे थे। लापरवाही के मामले में दोनों लोगों को नोटिस जारी किया गया है।’ दैनिक भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें- कहां-कहां धंसा एक्सप्रेस-वे देश का पहला बैरियरलेस एक्सप्रेस-वे 1,650 दिन में तैयार हुआ ————————— ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश बोले- PDA में पीड़ित, पंडित साथ-साथ:ब्राह्मण सम्मेलन में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती याद दिलाई, कहा- बटुकों, शंकराचार्य का अपमान किया
लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- आज लोग 'पीडीए' की नई-नई परिभाषाएं बना रहे हैं। जब से वे पीडीए से हारे हैं, तब से इसके नए-नए मतलब बता रहे हैं। वे यह भूल गए हैं कि पीडीए में 'पंडित' और 'पीड़ित' सब साथ-साथ हैं। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल नहीं लगेगा:4700 करोड़ में बना; बार-बार धंसने के बाद NHAI ने कहा- ठीक होने तक टैक्स नहीं लेंगे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स पर बुधवार को रोक लगा दी गई है। बारिश में सड़क बार-बार धंसने के बाद […]
Tags: