लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से रविवार को परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ दोपहर करीब सवा 12 बजे जालंधर-दिल्ली हाईवे की दोनों लेन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर बंद कर दीं। बस्ती चौक से काराबारा चौक और दूसरी ओर समराला चौक तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। परिवार और लोग बीच सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और कहा- हमें हत्यारों का एनकाउंटर देखना है। जाम में करीब एक हजार से ज्यादा वाहन फंस गए। ACP इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने परिजनों से दो बार बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन वे मांग पर अड़े रहे। आखिरकार शाम सवा 7 बजे पुलिस के दो दिन में आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। परिवार ने चेतावनी दी कि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो शव रखकर दोबारा हाईवे जाम करेंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी तक परिवार ने शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने से भी इनकार कर दिया है। बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर हरजिंदर सिंह की शुक्रवार रात दोस्त के घर के बाहर 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसकी कार को घेरकर रोक लिया जाता है और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जाती है। वारदात का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपियों ने पहले हरजिंदर सिंह को गोलियां मारीं। फिर तेजधार हथियारों से हमला किया। उसके धरती पर गिरने के बाद आरोपी उस पर तेजधार हथियारों से हमला करते रहे। पहले देखिए, परिजन के धरने के PHOTOS… अब देखिए, वारदात का नया VIDEO… प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में क्या सामने आया… प्रॉपर्टी के साथ कपड़ों का काम करता था, बहन अमेरिका रहती मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। वो प्रॉपर्टी ट्रेडिंग के साथ कपड़ों का काम भी करता था। उसकी एक बहन अमेरिका में रहती है। बेटे की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। SHO बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे टिब्बा थाने के SHO गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार के हाईवे रोककर प्रदर्शन करने के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लुधियाना प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का नया VIDEO:पहले गोलियां मारीं, फिर हथियार से काटा; भीड़ ने 7 घंटे जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम किया
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से रविवार को परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार […]