संसद के मानसून सत्र का बुधवार को आठवां दिन है। आज लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर वोटिंग होगी। साथ ही बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। बिल पर कल लोकसभा में दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक 9 घंटे चर्चा हुई थी। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। लोकसभा में मंगलवार को प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही, हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

संसद के मानसून सत्र का आठवां दिन:पेपर लीक संशोधन बिल पर आज लोकसभा में वोटिंग; राज्यसभा में बिल पेश होगा
संसद के मानसून सत्र का बुधवार को आठवां दिन है। आज लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित […]