राज्यसभा में गुरुवार को पेपर लीक से जुड़ा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया जाएगा। इस पर दोपहर 2 बजे से करीब सात घंटे चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता मुकुल वासनिक समेत विपक्ष के कई सांसद बहस में हिस्सा लेंगे। इससे पहले विपक्षी सांसद सुबह 10.30 बजे संसद के मकर द्वार पर दो बड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला शामिल है। पेपर लीक से जुड़ा बिल बुधवार को करीब सात घंटे की बहस के बाद लोकसभा में पारित हुआ था। सरकार ने इसे पेपर लीक के खिलाफ बड़ा कदम बताया, जबकि विपक्ष का कहना था कि केवल सजा बढ़ाने से समस्या खत्म नहीं होगी, परीक्षा प्रणाली में सुधार भी जरूरी है।

पेपर लीक से जुड़ा बिल आज राज्यसभा में पेश होगा:खड़गे बोलेंगे; संसद के बाहर राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन करेंगे विपक्षी सांसद
राज्यसभा में गुरुवार को पेपर लीक से जुड़ा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया जाएगा। इस […]