उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज आगे बढ़ सकता है। यूपी के 25 शहरों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। कई शहरों में सड़कों-अस्पतालों में पानी भर गया। कारें-बाइकें डूब गईं। कानपुर-उन्नाव में 500 से ज्यादा घरों में और प्रतापगढ़ में थाने में पानी भर गया। राज्य के आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे की मेरठ-प्रयागराज लेन पर करीब 10 मीटर सड़क धंस गई है। वाराणसी में 100 से ज्यादा छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में बीन नदी में गाड़ी पलट गई। SDRF ने गाड़ी में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला। मध्य प्रदेश के सतना में मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। SDRF तैनात है और घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…