पंजाब पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान आतंकी हमले की साजिश रचने वालों की गिरफ्तारी को लेकर कुछ बातें साफ की हैं। एक बयान जारी कर पुलिस ने बताया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों का आतंकियों से कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस ने साफ किया कि गिरफ्तार हुए आरोपी उन प्रदर्शनकारियों को ही निशाना बनाना चाहते थे। आरोपियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से निर्देश मिले थे। हालांकि, पंजाब पुलिस ने इन 9 आतंकियों को किसी घटना को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया। इसके साथ ही पुलिस ने भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए उस वीडियो को भी झूठा बताया, जिसमें यह दावा किया गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के पीछे ISI का हाथ था। पुलिस का कहना है कि अमृतसर के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। पंजाब पुलिस ने भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल का लिंक भी जारी किया है, जिसमें इस दावे के साथ वीडियो पोस्ट किया गया है। भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से यह पोस्ट शेयर की गई भाजपा ने यह वीडियो पोस्ट किया… पंजाब पुलिस ने ये बातें बताईं… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… CJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रही थी ISI:जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम लेकर आए थे, पंजाब पुलिस ने 9 आरोपी पकड़े पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। पंजाब पुलिस ने साजिश में शामिल चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब पुलिस ने BJP का दावा फर्जी बताया:कहा- जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के आतंकियों से संबंध नहीं, आरोपी उन्हें ही निशाना बनाना चाहते थे
पंजाब पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान आतंकी हमले की साजिश रचने वालों की […]