ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाएगी। दोनों शहरों में करीब 15-15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पुरी में सुबह 3 बजे से अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सुबह 6 बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाकर तीन भव्य रथों पर विराजमान कराया जाएगा। पुरी के राजा गजपति महाराजा सोने की झाड़ू से रथों को बुहारेंगे। शाम 4 बजे श्रद्धालु तीनों रथों को खींचते हुए जगन्नाथ मंदिर से 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना करेंगे। अहमदाबाद में रथयात्रा की शुरुआत सुबह 4 बजे मंगला आरती से होगी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने माता-पिता से बच्चों की जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर की पर्ची रखने की अपील की है। रथयात्रा में 17 हाथी शामिल होंगे, जिनमें पिछले साल साल आतंक मचाने वाला हाथी 'बाबू' भी रहेगा। पहले जानिए 2 सबसे बड़ी रथ यात्राओं के बारे में सोने की झाड़ू से रथों की सफाई करेंगे पुरी गजपति सबसे पहले बलभद्र, सबसे आखिर में जगन्नाथ का रथ रथयात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…