देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक, भर्ती व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक फीसदी लोग पेपर लीक का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन इसकी कीमत 99 फीसदी ईमानदार और गरीब युवाओं को चुकानी पड़ती है। राहुल ने कहा कि मीडिया शादी और चीते की बात करेगी, लेकिन पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी। राहुल गांधी ने कहा कि देश का मौजूदा टेस्टिंग सिस्टम पुराना हो चुका है और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से पेपर लीक जैसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव और परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने की जरूरत बताई, ताकि मेहनत करने वाले युवाओं को न्याय मिल सके। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों और अभ्यर्थियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने पेपर लीक, सरकारी नौकरियों, महंगी शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवाल उठाए। नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाली छात्रा रिया कुमारी थापा के पिता ने भी मंच से अपनी बेटी की पीड़ा साझा की, जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। कार्यक्रम में करीब 8 से 10 हजार छात्र-युवा मौजूद रहे। तस्वीरें देखिए- राहुल गांधी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

राहुल की देहरादून में 8 हजार स्टूडेंट्स से बातचीत:बोले-1% लोग पेपर लीक के रास्ते पर चलते हैं, इससे 99 फीसदी ईमानदार गरीबों को नुकसान
देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी […]