उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भी वेदर सिस्टम बनने से बुधवार को 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में निम्न दबाव और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इनके चलते अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 5 से ज्यादा राज्यों में बुधवार को तेज बारिश दर्ज की गई। जयपुर में बुधवार को 4 घंटे से ज्यादा समय बारिश हुई। पानी से भरे गड्ढे के कारण बस पलट गई। बारिश और पेड़ गिरने से करीब सात घंटे तक शहर के ज्यादातर हिस्सों में ट्रैफिक जाम लगा रहा। उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे दोनों ओर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। टिहरी में लैंडस्लाइड से NH-707A पर पीपलडाली के पास कई वाहन फंस गए। यात्रियों को परेशानी हुई। राज्य के 9 जिलों में 67 सड़कें बंद हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार चार दिनों से तेज बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बारिश से 204 सड़कें बंद पड़ी है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…