मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। इन राज्यों में बारिश की कम संभावना है। इसकी वजह है देश के पश्चिमी हिस्से से बादलों का गायब हो जाना। नई सैटेलाइट तस्वीरों में बादल पूर्वी राज्यों उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। जिसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है। यूपी के हापुड़ में भारी बारिश की वजह से अंडरपास में पानी भर गया। थार कार डूब गई। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। पुल डूबने से मेरठ-बिजनौर हाईवे, हरिद्वार रोड समेत कई रूट पर यातायात बंद कर दिया गया है। प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में 118 सड़कें बंद हो गईं। यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 320 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। मिजोरम के लुंगलेई जिले में बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया। 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य में 29 जगह लैंडस्लाइड हुई। लुंगलेई जिले के बुआल्ते गांव के पास नेशनल हाईवे 54 बंद हो गया है, जहां पिछले चार दिनों से कई पर्यटक फंसे हुए हैं। 11 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

यूपी में कार और पुल डूबे,3 दिन में 15 मौतें:उत्तराखंड-हिमाचल में 438 सड़कें बंद; मिजोरम में 4 दिन से टूरिस्ट फंसे
मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। इन राज्यों में बारिश की कम […]