Lava Yuva Star 2 Launched: लावा ने भारत में अपनी Yuva Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करदिया है। Lava Yuva Star 2 कंपनी का नया हैंडसेट है और यह 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। नए लावा स्मार्टफोन को पिछले साल यानी 2024 में लॉन्च हुए Yuva Star का अपग्रेड वेरियंट है। लावा युवा स्टार 2 में 6.75 इंच एचडी+ LCD स्क्रीन, 5000mAh बड़ी बैटरी और 13MP रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जाने लावा के इस स्मार्टफोन से जुड़ी सारी डिटेल…
लावा युवा स्टार 2 स्मार्टफोन में 6.75 इंच (720 x 1600 पिक्सल) एचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। प्रोटेक्शन के लिए 2.5D Glass दिया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर UNISOC प्रोसेसर मौजूद है।
Deal of The Day: 45000 रुपये कम दाम पर मिल रहा सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा, इसमें है 200MP कैमरा
लावा के इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में 4GB रैम, 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 14 Go Edition के साथ आता है।
Lava Yuva Star 2 स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापक्सल प्राइमरी रियर कैमरा, सेकेंडरी AI कैमरा और LED फ्लैश दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिवाइस में किनारे पर फंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। हैंडसेट में 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और नीचे की तरफ एक स्पीकर दिया गया है।
असली या नकली! स्मार्टफोन से करें फेक नोट की पहचान, इन तरीकों से जानें 500 का नोट ओरिजिनल या Fake
युवा स्टार 2 स्मार्टफोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट होने का दावा कंपनी ने किया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
लावा युवा स्टार 2 स्मार्टफोन को 6,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। फोन रेडियंट ब्लैक और स्पार्कलिंग आइवरी कलर्स में आता है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी दे रही है और डोरस्टेप सर्विस भी फ्री है। हैंडसेट को पहले ही देशभर में रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
