Nationwide Mock Drill: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से जारी गतिरोध के बीच कल देश में राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने सोमवार शाम को कई राज्यों से आतंकी हमलों के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है।
इस अभ्यास में एयर अटैक की चेतावनी देने वाले सायरन, क्रैश ब्लैकआउट उपाय, हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिकों को ट्रेनिंग देना आदि शामिल होंगे। ये अभ्यास देश के 244 कैटेगोराइज “नागरिक सुरक्षा जिलों” में आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – What is Blackout: ब्लैक आउट क्या होता है? पाकिस्तान से जंग के हालात के बीच पंजाब के फिरोजुपर में शुरु हो गई प्रैक्टिस, जानें इसके नियम
हालांकि, कल होने वाले मॉल ड्रिल के बाबत पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। वॉर-सेंसिटिव एरिया के स्कूलों में बच्चों को युद्ध की स्थिति में खुद का बचाव कैसे करें इसकी ट्रेनिंग दी गई।
जम्मू के मुबारक मंडी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्राओं और कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, इमरजेंसी रिस्पॉन्स उपायों और गंभीर परिस्थितियों में डिजास्टर रेडिनेस के महत्व के बारे में ट्रेन करना था।
VIDEO | Civil Defence Exercise: Mock drill conducted at Mubarak Mandi Girls Higher Secondary School in Jammu aiming to educate students and staff on safety protocols, emergency response measures, and the importance of disaster readiness in critical situations.#CivilDefenceDrill… pic.twitter.com/NadAZqZyWf
वीडियो में छात्राओं को हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाना है यह सिखाते हुए दिखाया गया। वॉर सायरन बजने के बाद क्या करना है, इसकी भी ट्रेनिंग दी गई।
यह भी पढ़ें – Mock Drill: गृह मंत्रालय ने क्यों दिए मॉक ड्रिल के आर्डर? जानिए आखिरी बार कब बजे थे सायरन
गौरतलब है कि यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 के तहत आयोजित किया जा रहा है और इसकी घोषणा 2 मई को गृह मंत्रालय द्वारा की गई थी। अधिकारियों द्वारा नागरिक युद्ध की स्थिति के लिए कितने तैयार हैं इसका आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है। देश में 1971 के बांग्लादेश युद्ध के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
