MP School Fight Viral Video: मध्य प्रदेश के एक स्कूल में प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच हुई बहस हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे और बाल खींचे। उनकी लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों महिलाओं को नौकरी से निकाल दिया गया है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना मध्य प्रदेश के खरगोन में एकलव्य आदर्श स्कूल में हुई, जो राजधानी भोपाल से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। घटना के वायरल वीडियो में प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन को जोर-जोर से बहस करते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें – ‘हिंदू शेरों को छोड़कर हमें सुअर पसंद आएंगे…?’, दूसरे धर्म के युवक ने शादी के लिए प्रपोज किया तो भड़कीं वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया
लाइब्रेरियन ने अपने फोन पर बहस को रिकॉर्ड कर लिया। गुस्से में प्रिंसिपल ने उसे थप्पड़ मारा, उसका फोन छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। इस पर लाइब्रेरियन ने शिकायत करते हुए कहा, “मैडम, आपकी हिम्मत कैसे हुई? आपने मुझे थप्पड़ कैसे मारा? ” इस पर प्रिंसिपल फोन उठाकर फिर से फेंकती हुई दिखाई देती है, जिससे डिवाइस टूट जाती है।
लाइब्रेरियन पूछती है, “तुमने मेरा फोन कैसे तोड़ा? मुझे थप्पड़ मारने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?” हालांकि, फिर प्रिंसिपल अपने फोन पर बहस को रिकॉर्ड करना शुरू कर देती है। लाइब्रेरियन फिर प्रिंसिपल के हाथ पर थप्पड़ मारती है, जिससे दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई हो जाती है।
लाइब्रेरियन प्रिंसिपल का स्टोल खींचती है। जवाब में प्रिंसिपल उसे पकड़ लेती है और खूब पीटती है। लाइब्रेरियन पूछती रहती है, “तुमने मुझे छूने की हिम्मत कैसे की?”, जिस पर प्रिंसिपल कहती है, “खुद को बचाने के लिए।” दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते रहते हैं और मारपीट करते रहते हैं।
The school principal and librarian indulged into a physical fight at the premises of a government Eklavya School in Madhya Pradesh’s Khargone.In the video, it can be seen, both the officials slapped each other, pulled hair, and pushed each other. The principal also broke the… pic.twitter.com/nk2z63oWIL
बैकग्राउंड में एक लड़के को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मम्मा, रहने दो।” जब तक एक महिला शांत होकर दोनों लड़ रही महिलाओं को पीछे हटने के लिए नहीं कहती, तब तक कोई भी बीच-बचाव नहीं करता। दोनों महिलाओं को फिलहाल असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत आर्य के ऑफिस में ट्रांसफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें – कितने स्वार्थी हैं इंसान… हीटस्ट्रोक की वजह से सड़क पर गिरा घोड़ा फिर मालिक ने जो किया, Viral Video देख आ जाएगा गुस्सा
इधर, वायरल वीडियो को इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। एक यूजर ने इसे “कैट फाइट” बताया, जबकि दूसरे ने तीसरी महिला की तारीफ की जिसने मारपीट को रोकने की कोशिश की। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “सबसे अच्छी महिला सफाई करने वाली महिला है, जिसने उन्हें अलग करने की कोशिश की। अन्य दो शिक्षित हो सकते हैं, लेकिन वह समझदार है,”
