दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने दी थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया। शिकायत में एक वीडियो का भी जिक्र है। इसमें राहुल गांधी के कथित तौर पर ‘हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे’ कहने का दावा किया गया है। पहले देखिए 15 अगस्त की कांग्रेस मुख्यालय की 2 तस्वीरें… राहुल-सोनिया के खिलाफ कर्नाटक में भी शिकायत दर्ज उधर, भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। बेंगलुरु में बीजेपी युवा मोर्चा ने मल्लेश्वरम और मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने उर्वा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है। बीजेपी बोली- सोनिया गांधी माफी मांगें कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक धीरज मुनिराजू ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को वंदे मातरम के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। माफी मिलने तक विरोध जारी रहेगा। मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी के व्यवहार को वंदे मातरम के संबंध में अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस विवाद से राष्ट्रगीत से जुड़ी भावनाएं आहत हुई हैं। 29 जुलाई को नया कानून बना, वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल सजा वंदे मातरम को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है। जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदेमातरम् रोकने की कोशिश की: कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदेमातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…

राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था
दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर […]