भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। इसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव हैं। स्मृति ईरानी महासचिव, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं। बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने हैं। भाजपा के आईटे सेल हेड अमित मालवीय को हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक महस्के को नया आईटी सेल हेड बनाया गया है। नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 3 BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी, कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव राष्ट्रीय मंत्री बनी हैं। इसके अलावा रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं। इसी साल जनवरी में नितिन नवीन भाजपा अध्यक्ष बने थे —————————— ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक- भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत की, कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम रोकने का आरोप भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को रुकवाने का इशारा किया था। पूरी खबर पढ़ें…

भाजपा IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय की छुट्टी:नितिन नवीन की नई टीम में राम माधव–स्मृति ईरानी की वापसी; बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने रहेंगे
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। इसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव हैं। […]