Who is Wing Commandor Vyomika Singh: भारतीय वायुसेना ने 6-7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत नेस्तानाबूद कर दिया है। इसके बाद भारतीय सेना की ब्रीफिंग भी हुई। इसमें विदेश सचिव के अलावा विक्रम मिस्री के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजद रहीं।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ब्रीफिंग देते हुए कहा कि पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट के बाद ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद मे लश्कर के ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया गया। आतंकियों ने यहीं से प्रशिक्षण लिया था। आतंकियों की रीढ़ तोड़ने की कार्रवाई की गई. बरनाला कैंप भी ध्वस्त किया गया। सियालकोट में महमूना कैंप को भी नष्ट किया गया।

India Airforce Airstrike on Pakistan LIVE Updates | IAF Air Strike LIVE Updates

विंग कमांडर व्योमिका सिंह की वायुसेना में जर्नी एक सपने के साथ शुरू हुई थी। स्कूल के दिनों से ही वह उड़ना चाहती थीं। उनके नाम का अर्थ – “व्योमिका”, जो आकाश से जुड़ा है। उनके नाम ने ही उनकी आकांक्षाओं को और ज्यादा मजबूत किया था। उन्होंने नेशनल कैडेट कोर (NCC) में शामिल होकर अपने लक्ष्य का पीछा किया और बाद में अपनी इंजीनियरिंग पूरी की।

Colonel Sophia Qureshi: कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने Operation Sindoor के बारे में दिया अपडेट?

व्योमिका सिंह अपने परिवार में सशस्त्र बलों में शामिल होने वाली पहली हैं। उन्हें भारतीय वायु सेना में एक हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कमीशन दिया गया और 18 दिसंबर, 2019 को फ्लाइंग ब्रांच में स्थायी कमीशन मिला था। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 2,500 से ज़्यादा घंटे फ्लाइट्स उड़ाने का अनुभव हासिल किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर सहित कुछ सबसे कठिन इलाकों में चेतक और चीता जैसे हेलीकॉप्टरों का संचालन किया है।

व्यामिका सिंह कई बचाव अभियानों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। अपनी ऑपरेशनल भूमिका के अलावा, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने उच्च सहनशक्ति मिशनों में भी भाग लिया है। 2021 में, वह माउंट मणिरंग पर तीनों सेनाओं के सभी महिला पर्वतारोहण अभियान में शामिल हुईं, जो 21,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस प्रयास को वायु सेना प्रमुख सहित वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने मान्यता दी थी।

रॉ ने चुने टारगेट, आर्मी-नेवी और एयरफोर्स ने नेस्तानाबूद किए आतंकियों के अड्डे, पढ़िए ‘Opeation Sindoor’ की इनसाइड स्टोरी

दूसरी ओर कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी इस प्रेस ब्रीफिंग दी। उन्होंने कहा, “मासूम पर्यटकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया। पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से टेटर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा था, जो पाकिस्तान और PoK दोनों में फैले हैं।” कर्नल सोफिया ने कहा, “9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया और ध्वस्त किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान ने व्यवस्थित तरीके से आतंकी ढांचे का निर्माण किया, जो आतंकी कैंपों और लॉन्चपैड्स के लिए पनाहगाह रहा है। उत्तर में सवाई नाला और दक्षिण में बहावलपुर में स्थित मशहूर प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया गया।