भारत ने आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने तहस नहस कर दिया। भारतीय सेना की स्ट्राइक में दर्जनों आतंकवादियों की जान गई है। पाकिस्तान के अंदर डर का माहौल है। इस बीच भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पूरी टाइमलाइन जारी की है। भारतीय सेना ने बताया है कि किस तरह से 25 मिनट के अंदर पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकाने पर कोहराम मच गया।

भारतीय सेना ने पहला हमला 6 और 7 मई की रात 1:04 बजे कोटली के अब्बास टेररिस्ट कैंप पर किया। यहां पर लश्कर ए तैयबा सुसाइड बॉम्बर्स को तैयार करता है। 50 से अधिक खूंखार आतंकवादियों को यहां पर उसने तैयार किया है। इस ठिकाने को ध्वस्त किया गया।

दूसरा हमला सेना ने 6 और 7 मई की रात 1:06 से 1:10 बजे के बीच मुरीदके के लश्कर ए तैयबा के टेरर कैंप पर किया। यह आतंकवादी संगठन का हेड क्वार्टर भी है। यहां पर कई स्ट्राइक की गई।

OPERATION SINDOOR#JusticeServedTarget 1 – Abbas Terrorist Camp at Kotli.Distance – 13 Km from Line of Control (POJK).Nerve Centre for training suicide bombers of Lashkar-e-Taiba (LeT).Key training infrastructure for over 50 terrorists.DESTROYED AT 1.04 AM on 07 May 2025.… pic.twitter.com/OBF4gTNA8q

भारतीय सेना ने तीसरा अटैक जैश ए मोहम्मद के बहावलपुर वाले हेड क्वार्टर पर किया। यह हमला रात 1:12 बजे किया गया। यह जैश ए मोहम्मद का बेस कैंप है और यहीं से वह आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता है।

भारतीय सेना ने चौथा अटैक सियालकोट के आतंकवादी ठिकाने पर किया। यह हमला रात 1:15 पर किया गया। यहां से आतंकवादियों को ट्रेनिंग मिलती है और लॉजिस्टिक्स पहुंचाए जाते हैं।

दुनिया ने देखी भारत की ताकत, सहम गया पाकिस्तान… ऑपरेशन सिंदूर से निकले 3 बड़े संकेत

भारतीय सेना ने पांचवा अटैक मुजफ्फराबाद के टेरर कैंप पर किया। यह हमला रात 1:17 बजे किया गया। यहां पर आतंकवादियों को ट्रेनिंग मिलती है और यहीं पर उनके हथियार रखे जाते हैं। इसको भी भारतीय सेना ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

भारतीय सेना ने छठा अटैक रात 1:19 बजे भीमबर के आतंकवादी ठिकाने पर किया। यहां पर भी आतंकवादियों को ट्रेनिंग मिलती है और यहीं पर आतंकवादियों को रिक्रूट किया जाता है।

भारतीय सेना ने सातवां अटैक चक अमरू के टेरर कैंप पर किया। यह हमला रात 1:22 बजे किया गया। यहीं से आतंकवादी घुसपैठ की गतिविधियों को अंजाम देना शुरू करते हैं और इसे भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

भारतीय सेना ने सातवां अटैक गुलपुर के टेरर कैंप पर किया। यह हमला रात 1:25 बजे पर किया गया। यहां पर भी आतंकी अपने हथियार रखते हैं और आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है।

भारतीय सेना ने आखिरी और नौवां हमला मुरीदके के लश्कर ए तैयबा के दूसरे कैंप पर किया। यह भी एक तरीके से आतंकी संगठन का हेडक्वार्टर है और यहां से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है।