कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को संसद भवन तक 'चलो संसद' मार्च निकालेगी। हालांकि, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक के इसमें शामिल होने पर संशय बना हुआ है। उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा कि वह मार्च में सोनम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वांगचुक की भूख हड़ताल का सोमवार को 23वां दिन है। आज जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होगा। इससे पहले रात भर पर समर्थकों का जुटना जारी था। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहने की अपील की। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि रविवार शाम तक जंतर-मंतर और आसपास करीब 20 हजार लोग मौजूद थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए न तो कोई आवेदन मिला है और न ही अनुमति दी गई है। पूरे नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू है। जंतर-मंतर के एंट्री गेट पर पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की फोटोज… वांगचुक की पत्नी बोलीं- दो शर्तें मानी गईं तो अनशन खत्म होगा रविवार को जंतर-मंतर से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…